फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिटर्जेंट पाउडर बेचकर फेमस हुईं दीप्ति नवल, 'चश्मे बद्दूर' की अभिनेत्री के तौर पर मिली पहचान

Sun, 02 Feb 2020 03:56 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Deepti Naval

दीप्ति नवल (Deepti Naval) सोमवार को अपना 68वां जन्मदिन मनाएंगी। दीप्ति का जन्म, 3 फरवरी 1952 को अमृतसर पंजाब में हुआ और बाद में वह अपने पिता के साथ अमेरिका जाकर वहां की नागरिक बन गईं। दीप्ति की पहचान हमेशा एक नान-ग्लैमरस, ऑर्ट फिल्मों की हीरोइन के रूप में ही रही है। फारुख शेख के साथ 1981 में आई फिल्म 'चश्मे बद्दूर' ने उन्हें एक बड़ी अदाकारा के रूप में स्थापित किया।

विज्ञापन

2 of 5
Deepti Naval

इस फिल्म में दीप्ति सेल्स गर्ल के किरदार में नजर आई थीं। दरवाजे पर घंटी बजती है। खोलने पर सामने एक सेल्स गर्ल हाथ में चमको नाम का डिटर्जेंट पाउडर का डिब्बा लिए खड़ी थी। लड़की का नाम, फिल्मी पर्दे पर नेहा राजन और असल जिंदगी में दीप्ति नवल। 

विज्ञापन

3 of 5
deepti naval - फोटो : deepti naval
बीबीसी से बात करते हुए दीप्ति ने बताया था उन्हें आज भी 'चश्मे बद्दूर' की अभिनेत्री के तौर पर बेहतर जाना जाता है। दीप्ति ने अपने करियर की शुरुआत 1978 में आई फिल्म जुनून से की थी। फिल्म का निर्देशन श्याम बेनेगल ने किया और इस फिल्म को सर्वश्रेष्ठ फिल्म का फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 

4 of 5
Deepti Naval - फोटो : file photo
अब तक दीप्ति ने करीब 70 फिल्मों में अभिनय किया है। दीप्ति ने दो पैसे की धूप, चार आने का बारिश नाम की एक फिल्म भी निर्देशित की है। दीप्ति एक्टिंग का कोर्स किए बिना ही इंडस्ट्री में आई थीं और आज दीप्ति अपने संजीदा अभिनय के लिए जानी जाती हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Deepti Naval
दीप्ति ने 1985 में प्रकाश झा से शादी की, लेकिन 17 साल के बाद उनकी ये शादी टूट गई और दोनों का 2002 में तलाक हो गया। दोनों की एक गोद ली हुई बेटी दिशा भी है। दिशा सिंगिंग में करियर बना रही हैं। दीप्ति नवल ने जब दिसंबर, 2013 में फारुख शेख के निधन की खबर सुनी तो वे रो पड़ी थीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें