arijit singh
2015 में अरिजीत सिंह को गैंगस्टर रवि पुजारी से 5 करोड़ रुपए के लिए धमकी भरा फोन आया था। हालांकि, अरिजीत ने इसकी पुलिस में शिकायत नहीं की थी। ओशिवरा पुलिस थाने में गायक की तरफ से दी गई जानकारी के मुताबिक, पहले उनसे 5 करोड़ की रकम बतौर हफ्ता मांगी गई। न दे पाने की असमर्थता जताने पर उसके आदमी के लिए मुफ्त में दो शो करने के लिए धमकाया गया था।