फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Archna Puran Singh: रॉयल जिंदगी जीती हैं अर्चना पूरन सिंह, कुर्सी पर बैठकर ठहाके लगाने का इतने लाख करती हैं चार्ज

Fri, 25 Mar 2022 06:12 PM IST
निधि पाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 4
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
फिल्मों में काम करना हो या फिर टीवी शो में अर्चना पूरन सिंह दोनों में माहिर हैं। कल अर्चना अपना 60वां जन्मदिन मनाएंगी। टीवी की दुनिया से निकलकर बॉलीवुड में अपना मुकाम हासिल करने वाली अर्चना आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। वह ज्यादातर फिल्मों में अपने कॉमेडी रोल की वजह से जानी जाती हैं। अब तक अर्चना को 100 से अधिक फिल्मों और टीवी सीरियल्स में देखा जा चुका है। मौजूदा समय में वह द कपिल शर्मा शो में नवजोत सिंह सिद्धू की जगह बतौर जज की भूमिका में हैं। अर्चना पूरन सिंह कपिल शर्मा शो में ठहाके लगाने की बड़ी मोटी फीस लेती हैं। आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि अर्चना सिंह लगभग कितनी संपत्ति की मालकिन हैं।
विज्ञापन

2 of 4
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अर्चना पूरन सिंह एक एपिसोड शूट करने के करीब 10 लाख रुपये लेती हैं। अर्चना को ये रकम महज सीट पर आकर बैठने और हंसने के लिए मिलती है। अर्चना के पास मुंबई के मड आइलैंड में अपना एक निजी बंगला है, जिसमें वह पूरे परिवार के साथ रहती हैं। अब तक अर्चना के पास लगभग 220 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति है। 
विज्ञापन

3 of 4
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
अर्चना एक शानदार अभिनेत्री तो हैं ही साथ ही साथ वह टीवी शो में जज की भूमिका भी निभाती हैं। अर्चना सबसे पहले टीवी शो कॉमेडी सर्कस में जज की भूमिका में नजर आई थीं, जिसके बाद उन्होंने इस शो के की सीजन को जज किया है। इस समय वह द कपिल शर्मा शो में जज की भूमिका में नजर आ रही हैं। अर्चना ने फिल्म अभिषेक से बॉलीवुड में डेब्यू किया था। इसके अलावा उन्होंने शोला और शबनम, राजा हिंदुस्तानी, आशिक आवारा जैसी फिल्में भी की हैं। हालांकि अर्चना को सबसे ज्यादा फिल्म 'कुछ-कुछ होता है' में मिस ब्रिगेंजा के किरदार में पसंद किया गया।
विज्ञापन

4 of 4
अर्चना पूरन सिंह - फोटो : Instagram
अर्चना सिंह के निजी जीवन की बात करें तो उन्होंने 30 जून 1992 में परमीत सेठी से शादी की थी। परमीत के साथ अर्चना की दूसरी शादी थी। पहली शादी से अर्चनी खुश नहीं थीं, जिसके बाद उन्होंने तलाक ले लिया था। परमीत और अर्चना कुछ समय ततक रिलेशनशिप में रहे, जिसके बाद उन्होंने आधी रात में भागकर शादी दी। एक इंटरव्यू के दौरान अर्चना ने बताया था कि परमीत के माता-पिता इस शादी के खिलाफ थे, इस वजह से परमीत ने अपने घरवालों से 4 साल तक शादी की बात छुपाई थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें