अनु अग्रवाल
- फोटो : Instagram
दिल्ली में पढ़ाई के दौरान ही अनु को महेश भट्ट ने अपनी फिल्म ‘आशिकी’ में पहला ब्रेक दिया था। महज 21 साल की उम्र में अनु ने खूब वाहवाही बटोरी और वो रातोंरात स्टार बन गईं। इसके बाद में वह ‘गजब तमाशा’, ‘खलनायिका’, ‘किंग अंकल’, ‘कन्यादान’, ‘बीपीएल ओए’ और ‘रिटर्न टू ज्वेल थीफ’ जैसी फिल्मों में दिखीं लेकिन आशिकी की तरह ये फिल्में बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं दिखा पाई।