फिल्म- बंटी और बबली
- फोटो : सोशल मीडिया
ये गाना रहा करियर का टर्निंग प्वाइंट
अलीशा ने बतौर गायक दिल को छू लेने वाले कई गाने गाए हैं। 90 के दशक के उनके कई हिट गाने हैं, जो आज भी लोगों के दिलों पर राज करते हैं, लेकिन एक समय के बाद नए गायकों के आ जाने से उन्हें कम गाने मिलने लगे। हालांकि उन्होंने हार नहीं मानी और दोबारा फिल्म इंडस्ट्री में दमदार वापसी की। उनके करियर का सबसे बड़ा गाना 'कजरारे' है। साल 2005 में आई 'बंटी और बबली' के इस गाने से उन्होंने एक बार फिर जोरदार कमबैक किया। यह गाना आज भी पार्टियों में बजाया जाता है।