इस जगह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी अक्षरा सिंह
एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार अपना जन्मदिन देश में नहीं मनाएंगी, उन्होंने जो लेटेस्ट वीडियो साझा किया है, उसमें वह फ्लाइट में नजर आ रही हैं और साथ ही खुद को बर्थडे विश भी करती हुई भी नजर आ रही हैं। इसके अलावा वह यह कहती भी दिखाई दे रही हैं कि जब तक भारत में 12 बजेंगे और आप सब मुझे कॉल और मैसेज करेंगे तब तक...हालांकि वह यहां रुक जाती हैं...कहती हैं कि आज वह अपना जन्मदिन फ्लाइट में ही मनाएंगी। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने सभी को जन्मदिन की शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया भी कहा। जानकारी के मुताबिक, एक्ट्रेस अक्षरा सिंह इस बार दुबई में जाकर अपना जन्मदिन सेलिब्रेट करेंगी।
फैंस ने बरसाया जमकर प्यार
अक्षरा सिंह के अपना वीडियो साझा करते हुए कैप्शन में लिखा- मुझे जिंदगी के एक और साल हैप्पी बर्थडे टू मी के लिए थैंक यू भगवान। अक्षरा के वीडियो पर फैंस जमकर प्यार बरसाते नजर आ रहे हैं और प्रशंसकों ने कमेंट बॉक्स में एक्ट्रेस के लिए जन्मदिन की शुभकामनाओं की झड़ी लगा दी है। एक प्रशंसक ने लिखा- 'आप जियो हजारो साल ये हा मेरी कामना, हैप्पी बर्थडे मेरी सबसे फेवरेट मैडम जी और आपको दुनिया की सारी खुशी मिले यही मेरी दुआ है।' हैप्पी बर्थडे आप हमेशा मुस्कुराते रहो। इसी तरह से बाकी यूजर्स भी जन्मदिन की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं।