फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कमल हासन की बेटी निजी जिंदगी को लेकर सुर्खियों में, धर्म परिवर्तन से रहीं चर्चा में

Thu, 12 Oct 2017 11:46 AM IST
amarujala.com- Presented by: श्रवण शुक्ला
विज्ञापन
1 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
साउथ के सुपरस्टार कमल हासन की छोटी बेटी अक्षरा हासन आज 26 साल की हो गई। वो कई फिल्मों में काम कर चुकी हैं, कुछ में एक्टिंग कर चुकी हैं, तो कुछ का सहायक निर्देशन। अक्षरा अक्सर चर्चा में रहती हैं, जानें, जन्मदिन पर अक्षरा से जड़ी खास बातें...
 
विज्ञापन

2 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
अक्षरा हासन ने भले ही तमिल सुपरस्टार के घर में जन्म लिया हो, पर बड़े पर्दे पर उन्होंने एक्टिंग का जौहर दिखाया बॉलीवुड में। वो भी अमिताभ बच्चन और धनुष जैसे मंझे हुए कलाकारों के साथ। जी हां, अक्षरा हासन ने 'शमिताभ' से बड़े पर्दे पर एक्टिंग में डेब्यू किया। जानें, अक्षरा की रील और रियल लाइफ के बारे में...
 
विज्ञापन

3 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
अक्षरा हासन ने बॉलीवुड में दूसरी फिल्म की 'लाली की शादी में लड्डू दीवाना' और फिर वो पहुंची कॉलीवुड। यहां उन्होंने अजित कुमार जैसे सुपरस्टार के साथ 'विवेगम' फिल्म में काम किया। जानें, अक्षरा की रियल लाइफ के बारे में...
 

4 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
अक्षरा का जन्म चेन्नई में 12 अक्टूबर 1990 को हुआ था। इनके पिता का नाम कमल हासन है और मां का नाम सारिका। मां सारिका बड़ी अभिनेत्री रही हैं। अक्षरा की एक बड़ी बहन है-श्रुति हासन। श्रुति हासन बॉलीवुड समेत टॉलीवुड अभिनेत्री है।
 
विज्ञापन

5 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
अक्षरा ने अपने करियर की शुरुआत बतौर सहायक निर्देशक के रूप में की थी। अक्षरा ने सहायक निर्देशक के करियर के दौरान फिल्मों के कई ऑफर को मना किया। उन्होंने 'शमिताभ' फिल्म से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की। अक्षरा एक बेहतरीन अदाकारा होने के साथ-साथ स्क्रीन राइटर व सहायक निर्देशक भी हैं। जानें, अक्षरा के धर्म परिवर्तन संबंधी विवाद के बारे में....
 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
अक्षरा हासन - फोटो : Twitter
इस साल की शुरुआत में ऐसी खबरें आईं थी कि अक्षरा ने धर्मपरिवर्तन कर लिया है। इसपर जब कमल हासन से सवाल किया गया, तो उन्होंने कहा कि वो अपनी बेटी के साथ हैं। उन्होंने कहा कि अपनी बेटी के लिए उनका प्यार हर किसी बात से बढ़कर है। अक्षरा ने बौद्ध धर्म में रुचि दिखाई थी।

कमल हासन फिर बनेंगे 'इंडियन', शंकर ने उठाया बीड़ा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें