फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Akasa Singh Birthday: 'खींच मेरी फोटो' सिंगर अकासा सिंह को इस रियलिटी शो से मिली थी पहचान, बिग बॉस के कंटेस्टेंट से भी जुड़ चुका है नाम

Sat, 02 Apr 2022 08:23 AM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बॉलीवुड सिंगर अकासा सिंह का जन्म 2 अप्रैल 1993 को मुंबई महाराष्ट्र में हुआ था। आज 2 अप्रैल को वह अपना जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। अकासा सिंह को बॉलीवुड में पहचान एक रियलिटी शो की वजह से मिली थी, इसी शो के बाद उन्हें बॉलीवुड में सही मायने में ब्रेक मिला था। बता दें कि अकासा सिंह को जाने-माने सिंगर हिमेश रेशमिया ने पहला ब्रेक दिया था और उनका गाना 'खींच मेरी फोटो' काफी हिट हुआ, जिसके बाद से अकासा सिंह को अलग पहचान मिली। तो चलिए जानते हैं इनके बारे में कुछ खास बातें।
विज्ञापन

2 of 5
अकासा सिंह - फोटो : social media
अकासा एक सिंगर होने के साथ ही अच्छी सॉन्ग राइटर भी हैं। अगर बात करें उनके परिवार की तो उनके पिता अरविंदर सिंह संगीत निर्देशक और पंजाबी प्लेबैक सिंगर हैं, और यही वजह रही अकासा का झुकाव भी शुरू से सिंगिंग की तरफ रहा है। उन्होंने अपनी पढ़ाई के दौरान स्कूल और कॉलेज के दिनों में ही सिंगिंग प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना शुरू कर दिया था और कई पुरस्कार भी जीते।
विज्ञापन

3 of 5
अकासा सिंह - फोटो : social media
मीका सिंह के बैंड से जुड़कर की थी करियर की शुरुआत-
सिंगर अकासा सिंह ने जब म्यूजिक इंडस्ट्री में अपना कदम सबसे पहले मीका सिंह के साथ रखा था, हालांकि उन्होंने मीका के साथ कोई सिंगल सॉन्ग नहीं बल्कि वह उनके बैंड के साथ जुड़ी थीं। मीका की 10 लोगों की टीम में अकासा अकेली लड़की थीं, लेकिन उन्होंने अपना काम जारी रखा था।

4 of 5
अकासा सिंह - फोटो : social media
इस शो से चमकी किस्मत
अकासा ने रियलिटी शो 'इंडियन रॉ स्टार' में हिस्सा लिया, जिसके बाद उन्हें करियर का टर्निंग पॉइंट मिला। दरअसल बॉलीवुड सिंगर हिमेश रेशमिया ने शो के दौरान अकासा से वादा किया था कि, वह उन्हें को बॉलीवुड में ब्रेक देंगे और वक्त आने आने पर हिमेश ने अपना किया वादा निभाया। और उन्होंने अकासा को 'खींच मेरी फोटो' गाने के लिए साइन किया। अकासा की आवाज में ये गाना काफी हिट हुआ और उन्हें अलग पहचान मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अकासा सिंह - फोटो : सोशल मीडिया
बिग बॉस 15 के इस कंटेस्टेंट से जुड़ा नाम-
सिंगर अकासा सिंह ने सलमान खान के शो बिग बॉस 15 में भी हिस्सा लिया था, हालांकि वह शो से बाहर हो गईं थीं लेकिन बिग बॉस के घर में रहने के दौरान उनका नाम शो के सबसे चर्चित प्रतिभागी प्रतीक सहजपाल के साथ जुड़ा था। इसके अलावा अकासा सिंह का सलमान से पहले भी कनेक्शन रह चुका है, उन्होंने सलमान की फिल्म 'भारत' के गाने 'एत्थे आ' में अपनी आवाज दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें