फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 की उम्र में ही 64 करोड़ की संपत्ति के मालिक हैं धनुष, लिस्ट में शामिल हैं कई लग्जरी गाड़ियां

Sat, 28 Jul 2018 01:55 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Dhanush
साउथ एक्टर धनुष का आज जन्मदिन है। धनुष 35 साल के हो गए हैं। धनुष साउथ इंडियन सिनेमा के बड़े सुपरस्टार में से एक हैं। दक्षिण भारत में तो धनुष फेमस थे ही लेकिन बॉलीवुड की 'रांझणा' करने के बाद हिंदी ऑडियंस ने भी उन्हें काफी पसंद किया। इसके अलावा धनुष की एक और पहचान है वो ये कि वो साउथ सिनेमा के भगवान माने जाने वाले सुपरस्टार एक्टर रजनीकांत के दामाद हैं।
विज्ञापन

2 of 5
Dhanush
आज आपको धनुष की रॉयल्टी को लेकर एक खास बात बताने जा रहे हैं। ये बात जानकर शायद आप इस बात का अंदाजा लगा पाएं कि 35 की उम्र में ही धनुष 64 करोड़ रुपए की संपति के मालिक हैं। उनका स्टारडम बिल्कुल अपने ससुर रजनीकांत की तरह ही है।
विज्ञापन

3 of 5
dhanush and Aishwarya
धनुष के पास पम्मल, चेन्नई में आलीशान बंगला है। इस बंगले की कीमत तकरीबन 18 करोड़ रुपए है। ये घर उन्होंने 2013 में खरीदा है। इसके अलावा उनके पास एक गेस्ट हाउस भी है। इतना ही नहीं धनुष लग्जरी गाड़ियों का भी शौक रखते हैं।

4 of 5
Dhanush
धनुष के पास ऑडी A8, Bentley Continental Flying Spur, Jaguar XE, Rolls-Royce Ghost Series - II जैसी लग्जरी कारें हैं। इन गाड़ियों की शुरुआती कीमत 5 करोड़ से ज्यादा है। इतना ही नहीं धनुष एक फिल्म के लिए 7 से 10 करोड़ रुपए चार्ज करते हैं। इसके अलावा वे अन्य एंडोर्समेंट से भी खूब कमाई करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Dhanush and Rajnikanth
धनुष साउथ सिनेमा में सबसे ज्यादा फीस लेने वाले एक्टर्स में से एक हैं। ये तो थी धनुष की संपत्ति की जानकारी। इसके अलावा पिछले कुछ सालों में धनुष एक और वजह से विवादों में रहे। 'रांझणा' हिट होने के बाद तमिलनाडु की एक दंपत्ति ने दावा किया था कि वे धनुष के असली मां-पिता हैं। उन्होंने इसके लिए धनुष से 65000 रुपए गुजारा भत्ते की डिमांड की थी हालांकि कोर्ट में ये दावा झूठा साबित हुआ था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें