फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणवीर-दीपिका की शादी पर खुश और नाखुश हैं ये बॉलीवुड स्टार्स, एक ने बोला- 'मुझे तो बुला ही लेता'

Wed, 14 Nov 2018 06:40 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
deepika ranveer - फोटो : instagram
रणवीर-दीपिका की शादी का एक पड़ाव पूरा हो चुका है और अब 15 तारीख को कोंकण रीति-रिवाज से शादी होनी है, लेकिन इससे पहले आपको बता दें कि रणवीर ने भले ही बॉलीवुड से किसी को शादी में ना बुलाया हो पर कुछ बॉलीवुड स्टार्स ने उन्हें जिंदगी की इस नई शुरुआत के लिए बधाईयां जरूर दी हैं तो किसी ने इसे समय की बर्बादी बताकर नाराजगी जाहिर की, तो कई ना बुलाने से नाखुश हैं...तो आइए जानते हैं रणवीर की शादी से कौन है खुश और कौन नाखुश...
विज्ञापन

2 of 6
Nimrat Kaur
फिल्म एयरलिफ्ट की एक्ट्रेस निमरत कौर ने दीपवीर को शादी की बधाई दे अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखा ' जिंदगी के हर कदम पर तुम्हारा आपस में साथ बना रहे।' 
विज्ञापन

3 of 6
karan johar - फोटो : screen grab from instagram
फिल्म मेकर करण जौहर भी इस नवविवाहित जोड़े को शादी की बधाई देना नहीं भूले। करण अपने ट्विटर अकाउंट पर लिखते हैं वाकई में बहुत प्यारी और खूबसूरत जोड़ी है ये, बधाई हो रणवीर.. दोनों को ढेर सारा प्यार।' 

4 of 6
ranveer singh and deepika tt - फोटो : times now
वहीं, ड्यूरेक्स कंडोम कंपनी की एड कर चुके रणवीर को यहां से भी शादी की बधाई मिली है। कंपनी अपने ट्विटर हैंडल पर लिखती है ' हमने आपको कवर कर लिया है।'
विज्ञापन

5 of 6
अनिल कपूर, रनवीर सिंह - फोटो : SELF

बता दें कि अनिल कपूर और उनके परिवार को रणवीर ने शादी में नहीं बुलाया है। गौरतलब है कि रणवीर सिंह के दादा और सोनम कपूर की नानी भाई-बहन हैं। अनिल कपूर इस बात से बहुत खफा हैं कि परिवार का सदस्य होने के बावजूद भी उन्हें शादी में नहीं बुलाया गया। बता दें कि कपूर परिवार इन दिनों लंदन में छुट्टियां मना रहा है।लेकिन इटली जाने से पहले दीपवीर ने पूरे बॉलीवुड जगत से सिर्फ शाहरुख खान, संजय लीला भंसाली, फराह खान और आदित्य चोपड़ा को शादी के लिए आमंत्रित किया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
john abraham
इससे पहले बॉलीवुड के हैंडसम हंक जॉन अब्राहम ने भी इस शादी को लेकर एक इवेंट में चौंका देने वाला बयान दिया था। जब रिपोर्टर ने दीपवीर की शादी पर सवाल किया तो उन्होंने कहा कि उनके लिए यह समय की बर्बादी है। एक तरह से जॉन का यह बयान दीपवीर के फैंस को नाराज कर सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें