फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 150 करोड़ पार हुई 'हनुमान अंश', एक हफ्ते में ही 'मिर्जापुर द मूवी' के कलेक्शन को पीछे छोड़ा

Thu, 10 Sep 2026 08:38 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' फिल्म  'मिर्जापुर द मूवी' पर भारी पड़ती नजर आ रही है। 35वें दिन भी नीम करोली बाबा पर आधारित फिल्म ने दम दिखाया है। जानिए 'टॉक्सिक' का क्या हाल है?
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' ने चार सितंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दी। शुरुआत में इस फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। वीकएंड पर इस फिल्म की कमाई में और उछाल आया। इसके बाद इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिल रही है। हैरत की बात यह है कि इस फिल्म को 35 दिन पहले रिलीज हुई 'हनुमान अंश' से बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी टक्कर मिल रही है। इस बीच यश की फिल्म 'टॉक्सिक' का बुरा हाल है।
विज्ञापन

2 of 5
मिर्जापुर द मूवी - फोटो : सोशल मीडिया
'मिर्जापुर द मूवी' की कमाई
फिल्म 'मिर्जापुर द मूवी' का क्रेज अब भी बना हुआ है। इसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और दिव्येंदु अहम किरदारों में हैं। इसको 'हनुमान अंश' से कड़ी टक्कर मिल रही है।
  • पहले दिन फिल्म ने 25.75 करोड़ रुपये से खाता खोला था।
  • दूसरे दिन इसने 32 करोड़ रुपये कमाए थे। 
  • तीसरे दिन इसे वीकएंड का फायदा मिला और इसने सबसे ज्यादा 36 करोड़ रुपये कमाए।
  • चौथे दिन इसने 16 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया।
  • पांचवें दिन फिल्म की कमाई 15.60 करोड़ रुपये रही।
  • छठे दिन इस फिल्म ने 6.89 करोड़ रुपये का कारोबार किया।
  • सातवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक 5.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है।
  • इसका टोटल कलेक्शन 143.75 करोड़ रुपये हो गया है।

बिग बॉस 20: क्यों मायूस हुईं बादशाद की पूर्व पत्नी ईशा रिखी? पहले छेड़ा फिर यंग डीएसए ने इसलिए मांगी माफी

विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' ने मचाया धमाल
फिल्म 'हनुमान अंश' को रिलीज हुए 35 दिन हो चुके हैं। कमाई के मामले में यह फिल्म हर दिन नए रिकॉर्ड बना रही है। 
  • 34वें दिन फिल्म ने 10.25 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • 35वें दिन 'हनुमान अंश' ने खबर लिखे जाने तक 7.02 करोड़ रुपये कमाए हैं।
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 160.15 करोड़ रुपये हो गया है।
  • इस फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल रहा है।
  • इसके आगे 'मिर्जापुर द मूवी' और 'टॉक्सिक' पानी भर रही हैं।

4 of 5
‘हनुमान अंश’ - फोटो : instagram @taranadarsh
'हनुमान अंश' का कितना है बजट?
आपको बता दें कि फिल्म 'हमुमान अंश' को शुरुआत में बहुत कम शो और कम दर्शक मिले थे। इसके बाद दर्शक इसे देखने के लिए सिनेमाघरों तक आए। पहले हफ्ते में इसने सिर्फ 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने सिर्फ 40 लाख रुपये का कलेक्शन किया था। तीसरे हफ्ते में इसने 10.40 करोड़ रुपये कमाए। वहीं चौथे हफ्ते में इसने करिश्मा दिखाया और इसका कलेक्शन 61 करोड़ रुपये हो गया। पांचवें हफ्ते  में इसने रिकॉर्ड 87.27 करोड़ रुपये कमाए हैं। फिल्म का बजट सिर्फ दो करोड़ रुपये बताया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
टॉक्सिक - फोटो : यूट्यूब
लाखों में सिमटी 'टॉक्सिक'
यश और कियारा आडवाणी की फिल्म 'टॉक्सिक' को रिलीज हुए 16 दिन हो चुके हैं। यह फिल्म बहुत उम्मीदों के साथ रिलीज हुई थी। मगर इस फिल्म का जादू बहुत ज्यादा दिन नहीं चल सका।
  • पंद्रहवें दिन इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 60 लाख रुपये कमाए थे। 
  • सोलहवें दिन इसने खबर लिखे जाने तक सिर्फ 29 लाख रुपये कमाए हैं। 
  • फिल्म का टोटल कलेक्शन 248.14 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें