फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बॉक्स ऑफिस: 'हनुमान अंश' ने इन फिल्मों को दिखाया आइना, 61वें दिन भी छापे नोट? जानें 'द पैराडाइज' का कलेक्शन

Tue, 06 Oct 2026 09:16 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Box Office Collection: 'हनुमान अंश' ने इतिहास रचा है। इसने रिलीज के 61वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।
 
विज्ञापन
1 of 5
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजाला
बॉक्स ऑफिस पर जहां कई नईं फिल्में आईं और चली गईं वहीं, 'हनुमान अंश' रिलीज के 61वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है। कह सकते हैं कि 'दृश्यम 3' के रिलीज होने के बाद इस फिल्म का कलेक्शन घटा है। ऐसे में आइए जानते हैं इस फिल्म ने आज कितना कलेक्शन किया है।
Trending Videos
विज्ञापन

2 of 5
हनुमान अंश - फोटो : सोशल मीडिया
'हनुमान अंश' ने रचा इतिहास
नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म 'हनुमान अंश' ने बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रचा है। इस फिल्म ने पहले तो अच्छी कमाई नहीं की लेकिन बाद में इसने बहुत अच्छी कमाई की। पहले हफ्ते में इसने 1.08 करोड़ रुपये कमाए थे। दूसरे हफ्ते में इसने 40 लाख रुपये कमाए। तीसरे हफ्ते में इसकी कमाई में काफी इजाफा हुआ और इनसे 10.40 करोड़ रुपये कमाए। चौथे हफ्ते में फिल्म की कमाई 61 करोड़ रुपये हो गई। पांचवें हफ्ते में फिल्म की कमाई 90.25 करोड़ रुपये रही। छठे हफ्ते में इसने 80.25 करोड़ रुपये कमाए। सातवें हफ्ते में फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 44.80 करोड़ रपये बटोरे। आठवें हफ्ते फिल्म की कमाई 29.20 करोड़ रुपये रही। 

मृणाल ठाकुर: अभिनेत्री ने शेयर की संघर्ष के दिनों की तस्वीरें! इस बात के लिए खुद को कहा शुक्रिया

विज्ञापन

3 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
'हनुमान अंश' का टोटल कलेक्शन
बता दें कि सिनेमाघरों में जबसे अजय देवगन की फिल्म 'दृश्यम 3' रिलीज हुई है तब से इसके कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है।
59वें दिन 'हनुमान अंश' ने 3 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
60वें दिन यानी सोमवार को इसने 75 लाख रुपये कमाए। आज खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 87 लाख रुपये कमाए है।
इस तरह से इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 326.35 करोड़ रुपये हो गया है।

4 of 5
हनुमान अंश फिल्म - फोटो : वीडियो ग्रैब
कई फिल्मों को छोड़ा पीछे
फिल्म 'हनुमान शंश' 7 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। इस दौरान कई फिल्में आईं और गईं मगर बॉक्स ऑफिस पर 'हनुमान अंश' का जलवा बरकरार रहा। इसने 'बंटवारा 1974', 'आवारापन 2', 'टॉक्सिक', 'मिर्जापुर द मूवी', 'हैवान', 'दायरा' और 'वाइब' को पीछे छोड़ा है। इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर 'दृश्यम 3' और 'द वन' आगे चल रही हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म 'द पैराडाइज' में नानी - फोटो : इंस्टाग्राम- @theparadisemovie
'द पैराडाइज' का कलेक्शन
फिल्म 'द पैराडाइज' की रिलीज का आज तेरहवां दिन है। शुरुआत में नानी की फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया। यह फिल्म अब भी बॉक्स ऑफिस पर बनी हुई है।
सोमवार को इस फिल्म ने 1.10 करोड़ रुपये कमाए थे।
वहीं आज तेरहवें दिन इस फिल्म ने खबर लिखे जाने तक 92 लाख रुपये का कलेक्शन किया है।
इस फिल्म का टोटल कलेक्शन 117.12 करोड़ रुपये हो गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें