बॉलीवुड में हाथ आजमा चुकीं एक्ट्रेस हंसिका मोटवानी साउथ फिल्म इंडस्ट्री का बड़ा नाम है। हंसिका ने हाल ही में एक एक्शन थ्रिलर फिल्म साइन की है। जिसमें उनके अपोजिट अथर्वा मुराली नजर आएंगे। हंसिका बॉलीवुड में सुपरहिट हिट फिल्म 'कोई मिल गया' में बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट नजर आई थीं।
पढे़ं- डायरेक्टर ने धोखा देकर शूट कर ली थी धर्मेंद्र की अडल्ट फिल्म, सनी देओल ने इस तरह लिया था बदला
विज्ञापन
2 of 4
Atharvaa Murali
इस फिल्म के बारे में पॉपुलर प्रोडक्शन हाउस 'Auraa Cinemas' ने कंफर्म किया है। हालांकि इस फिल्म का नाम क्या होगा ये अभी तक तय नहीं हुआ है। कहा जा रहा है कि एक बड़ी बजट फिल्म होगी जिसे सैम एंटोन डायरेक्ट करेंगे। सैम एंटोन ने इससे पहले 'Enakku Innoru Peru Irukku' फिल्म डायरेक्ट की थी जिसे बॉक्स ऑफिस पर मिली जुली प्रतिक्रिया मिली थी।
पढे़ं- इस हॉलीवुड फिल्म के स्टार रह चुके हैं धर्मेंद्र, रात 2.30 बजे उठ इंग्लिश बोलने की करते थे प्रैक्टिस
विज्ञापन
3 of 4
Hansika Motwani
म्यूजिक डायरेक्टर सैम सीएस इस फिल्म में म्यूजिक देंगे जिन्होंने 'व्रिकम वेधा' फिल्म में संगीत दिया था। खास बात ये है कि इस फिल्म की शूटिंग 10 दिसंबर से शुरू होगी।
पढ़ें- 60 सालों से गुमनाम हैं धर्मेंद्र की ये दो बेटियां, देओल परिवार ने आज तक सामने नहीं आने दी तस्वीरें
इस फिल्म के बारे में 'Auraa Cinemas' की काव्या वेनूगोपाल ने बात की। उन्होंने कहा - 'बतौर डिस्ट्रीब्यूटर, ये बहुत की अच्छा कॉम्बिनेशन है। फिल्म की 50 फीसदी हिट उसकी कास्ट पर निर्भर करती है।सैम एंटोन ने जब मुझे कहानी बताई तभी मेरे दिमाग में अथर्वा का नाम आया था। वो इंडस्ट्री में एक चमकता हुआ सितारा है। हंसिका का यूथ के बीच काफी क्रेज है। स्क्रीन पर ये दोनों एक साथ अलग दिखाई देंगे जिसे लोग पसंद करेंगे।
पढ़ें- BIGG BOSS 11 : शूटिंग के बीच सलमान ऐसे मनाएंगे मां का बर्थडे, किए हैं स्पेशल इंतजाम