संजीदा फिल्में बनाने वाले और नेशनल अवॉर्ड जीत चुके फिल्म मेकर हंसल मेहत की एक फोटो वायरल हो रही है। इस फोटो में वह अपनी पत्नी सफीना हुसैन को किस करते नजर आ रहे हैं। खुद मेहता ने यह तस्वीर सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट की है। उन्होंने बताया कि यह तस्वीर पुरानी है और एक्टर राजकुमार राव ने इसे क्लिक किया था।
विज्ञापन
2 of 4
Hansal Mehta
तस्वीर सामने आते ही लोगों की टिप्पणियों की लाइन लग गई है। कोई इस बात को लेकर हैरान है कि हंसल मेहता ने आंखें खोलकर लिप लॉक कैसे कर लिया, तो वहीं किसी ने कमेंट किया कि वे दिखने में भले ही ब्लैक एंड वाइट हों, लेकिन उनकी लव लाइफ काफी रंगीन है।
विज्ञापन
3 of 4
Safeena Husain
निर्देशक हंसल मेहता की पत्नी सफीना हुसैन बॉलीवुड पार्टीज और इवेंट्स में बहुत कम नजर आती हैं। वह बच्चियों की शिक्षा के लिए 'एजुकेट गर्ल्स' नाम से एक एनजीओ भी चलाती हैं।
Hansal Mehta
- फोटो : Indulge - The New Indian Express
हंसल मेहता फिल्म 'शाहिद' के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किये गए हैं। इसके अलावा उनकी फिल्मों 'सिटीलाइट्स', 'अलीगढ़' और 'सिमरन' को भी काफी सराहा गया है।
पढ़ें: 'बोस डेड/अलाइव' का दूसरा ट्रेलर रिलीज, आपके फोन पर इस दिन से होंगे 'नेताजी' से जुड़े कई खुलासे