फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हंसल मेहता बोले-विवादों से नहीं डरता, अलग होगी ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ फिल्म

Sun, 24 Sep 2017 07:59 PM IST
एजेंसी
विज्ञापन
1 of 5
Hansal Mehta - फोटो : Indulge - The New Indian Express
नोटेड फिल्ममेकर हंसल मेहता अपनी अगली फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह पर बना रहे हैं। ये एक किताब पर आधारित है। उन्होंने कहा है कि इस फिल्म का कथानक शानदार होगा, और ये बेहद संतुलित फिल्म होगी। आगे जानें, खास बाते...
विज्ञापन

2 of 5
राहुल गांधी और मनमोहन सिंह
हंसल मेहता ने बताया कि मौजूदा समय में ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ की स्क्रिप्ट पर काम चल रहा है। स्क्रिप्ट पर काम कर रहे डायरेक्टर हंसल मेहता ने कहा है कि फिल्म में प्रधानमंत्री के रूप में डॉ मनमोहन सिंह के कार्यकाल का विवरण संतुलित होगा। यह फिल्म पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के पूर्व मीडिया सलाहकार संजय बारू की 2014 में लॉन्च हुई किताब पर आधारित है। उनकी किताब के नाम पर ही फिल्म का नाम रखा गया है।
विज्ञापन

3 of 5
मनमोहन स‌िंह जेटली
फिल्म की राजनीतिक पृष्ठभूमि होने के कारण फिल्म निर्माताओं को अक्सर केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) और राजनीतिक संगठनों से परेशानी का सामना करना पड़ता है। जिस पर मेहता ने कहा कि वह ऐसे दबाव से परेशान नहीं होते।
 

4 of 5
manmohan singh car - फोटो : सांकेत‌िक ‌च‌ित्र
एक इंटरव्यू में बेबाक होकर मेहता ने कहा, ‘मैं इस प्रकार के दबाव के आगे नहीं झुकता। द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर निर्देशन के प्रारंभिक दौर में है। यह बहुत ही महत्वपूर्ण फिल्म है और इसे बहुत ही संतुलित तरीके से बनाने पर विचार किया गया है।’ आगे जानें, कौन एक्टर होगा इस फिल्म के लीड रोल में...
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
अनुपम खेर
अभिनेता अनुपम खेर इस फिल्म में मनमोहन सिंह का किरदार निभाएगें। फिल्म के अगले साल रिलीज होने की संभावना है। फिल्म का निर्देशन विजय रतनाकर गुट्टे कर रहे हैं।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें