Rajkumar Rao
हंसल मेहता की आने वाली फिल्म 'ओमेर्टा' है जिसका ट्रेलर हाल ही में रिलीज किया गया है। यह फिल्म आतंकी अहमद उमर सईद शेख की कहानी पर बेस्ड है। सईद ने 2002 में वॉल स्ट्रीट जर्नल के पत्रकार डेनियल पर्ल को पाकिस्तान में किडनैप कर उसकी हत्या कर दी थी। अभिनेता राजकुमार राव पहली बार उमर सईद शेख के नेगेटिव भूमिका में आ रहे हैं, फिल्म 20 अप्रैल को रिलीज होगी।