हंसल मेहता और केआरके
- फोटो : सोशल मीडिया
याद दिला दें कि केआरके और हंसल मेहता के बीच विवाद उस समय शुरू हुआ, जब हाल ही में निर्देशक मिलाप जावेरी ने सोशल मीडिया पर केआरके का एक वीडियो साझा किया था। इस वीडियो में केआरके ने सुशांत सिंह राजपूत की मौत से पहले उन्हें एक फ्लॉप अभिनेता बताया था लेकिन मौत के बाद वह घड़ियाली आंसू बहा रहे हैं। मिलाप जावेरी के इस ट्वीट पर हंसल मेहता ने अपनी प्रतिक्रिया दी और कहा था कि केआरके को सजा दिए जाने की जरूरत है।