हंसल मेहता
- फोटो : सोशल मीडिया
हंसल मेहता ने हिंदी सिनेमा की शानदार फिल्मों को याद करते हुए अपने ट्वीट में लिखा, 'मैं यहां अर्थ, सारांश, भवानी भवई, मिर्च मसाला, आक्रोश, अर्ध सत्य, मंथन, कलयुग, दो बीघा जमीन, मधुमती, अल्बर्ट पिंटो को गुस्सा क्यों आता है, देवर, त्रिशूल, कभी कभी, गमन, इजाजत, जूनून, ये वो मंजिल तो नहीं, धारावी और भी बहुत सी फिल्मों की वजह से हूं।' सोशल मीडिया पर हंसल मेहता और सुधीर मिश्रा का ट्वीट वायरल हो रहा है।