फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Hans Raj Hans: पंजाबी पॉप गायकी के महारथी हैं हंस राज, सिंगिंग में नाम कमाने के बाद राजनीति में लहराया परचम

Sun, 09 Apr 2023 10:14 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
हंस राज हंस - फोटो : amar ujala
हंस राज हंस आज गायकी की दुनिया में जाना माना चेहरा बन चुके हैं। आज वह किसी पहचान के मोहताज नहीं हैं। लोग उनकी गायकी के दीवाने रहते हैं। हंस राज के गाने पर लोग थिरकने को मजबूर हो जाते हैं। भले ही हंस राज आज दौलत और शोहरत की ऊंचाइयों पर बैठे हों, लेकिन यह मुकाम उन्होंने संघर्ष के बाद हासिल किया है। आज हंस राज अपना 61वां जन्मदिन मना रहे हैं। चलिए इस मौके पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ खास बातें...
विज्ञापन

2 of 5
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया
हंस राज हंस का जन्म 9 अप्रैल 1962 को पंजाब के छोटे से गांव शफीपुर में हुआ था। उनका जन्म एक गरीब परिवार में हुआ था। ठीक से उन्हें दो वक्त का खाना भी नसीब नहीं होता था। बचपन से ही उन्होंने अपनी जिंदगी में काफी संघर्ष और मुश्किलों का सामना किया और फिर अपना करियर बनाने के लिए भी उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा। हंस ने अपनी स्नातक की पढ़ाई डीएवी कॉलेज जालंधर से की। संगीत के प्रति रुझान होने के कारण उन्होंने उस्ताद पूरन शाह कोटी से संगीत गायन की शिक्षा ग्रहण की।

Namashi Chakraborty: 'गुंडा' बनने से खराब हुई थी मिथुन चक्रवर्ती की छवि, बेटे नमाशी ने खोला बड़ा राज
विज्ञापन

3 of 5
हंस राज हंस - फोटो : सोशल मीडिया
हंस बचपन से ही संगीत में अपना करियर बनाना चाहते थे। युवावस्था में उन्होंने संगीत निर्देशक चरणजीत आहूजा से शिक्षा ली। फिर, उन्होंने पंजाबी लोक भक्ति और सूफी संगीत गाना शुरू किया। इसके बाद उन्होंने अपने पंजाबी पॉप एल्बम भी जारी किए। हालांकि, शुरुआत में उनके एल्बम हिट नहीं हुए। लगातार कोशिशों के बाद आखिरकार गायक के पंजाबी पॉप एल्बम हिट हुए और उन्हें लोकप्रियता मिली। इसके बाद उन्होंने नुसरत फतेह अली खान के साथ फिल्म 'कच्चे धागे' में भी काम किया, जहां से उन्होंने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा।

Preity Zinta: प्रीति जिंटा ने दिव्यांग को क्यों नहीं दिए थे पैसे? ट्रोल होने के बाद बताई हकीकत

4 of 5
हंस राज हंस - फोटो : Social media
संगीत में अपना सफल करियर बनाने के बाद उन्होंने कई एल्बम जारी किए और फिल्मों में भी संगीत दिया। आज उनकी गायकी के करोड़ों लोग दीवाने हैं। गायकी की दुनिया में नाम कमाने के बाद उन्होंने राजनीति में हाथ आजमाया। वर्तमान में हंस भारतीय जनता पार्टी के राजनेता हैं और उत्तर पश्चिम दिल्ली से लोकसभा सांसद हैं।

Amitabh Bachchan: अमिताभ बच्चन की तबीयत अब भी नाजुक, शूटिंग दोबारा शुरू करने में लगेगा वक्त
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
हंस राज हंस - फोटो : Social media
राजनीति में प्रवेश के बाद हंस ने साल 2009 में शिरोमणि अकाली दल का हाथ थामा था और लोकसभा चुनाव लड़ा, लेकिन उन्हें शिकस्त मिली। इसके बाद साल 2014 में उन्होंने कांग्रेस पार्टी का दामन थामा, फिर दल बदल कर वह साल 2016 में बीजेपी में शामिल हो गए। 2019 में हुए लोकसभा चुनाव में वह बीजेपी के टिकट पर खड़े हुए और जीत हासिल की।

Boney Kapoor: कर्नाटक में चुनाव अधिकारियों ने जब्त किए 39 लाख के चांदी के बर्तन, बोनी कपूर का नाम आया सामने
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें