फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी ने सोशल मीडिया पर कही बड़ी बात, कनेक्शन अमिताभ बच्चन से जुड़ा

Sat, 13 Oct 2018 11:29 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 6
Sapna Bhavnani and amitabh
बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन के तहत कई सारे चेहरों की इमेज धूमिल होती हुई दिखाई दे रही है। इस आंदोलन के तहत एक्टर से लेकर डायरेक्टर तक हर कोई इसकी चपेट में आता हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही सिनेमाजगत का वह चेहरा लोगों के सामना आ रहा है जिससे लोग अभी तक अंजान थे। हाल ही में इस कैंपेन को फिल्म इंडस्ट्री के महानायक अमिताभ बच्चन ने भी सपोर्ट किया था। वहीं अब मशहूर हेयर स्टाइलिश सपना भवनानी ने सोशल मीडिया पर एक ऐसा पोस्ट किया है जिससे सनसनी मच गई है।

विज्ञापन

2 of 6
amitabh bachchan
अमिताभ बच्चन ने #MeToo कैंपेन को सपोर्ट करते हुए कहा था - 'किसी भी महिला के साथ दुर्व्यवहार करने का हक किसी को नहीं है। कार्य क्षेत्र पर तो ऐसा होना बिल्कुल ठीक नहीं है । ऐसे मुद्दों पर तुरंत आवाज उठाई जानी चाहिए और कानून का सहारा लेकर आरोपी को सजा दिलाई जाए। मान, मर्यादा और समाजिकता के पाठ को बच्चों की पढ़ाई में भी शामिल किया जाना चाहिए। महिलाओं और बच्चों को तो खासतौर पर सुरक्षा दी जानी चाहिए । आज हमारे समाज के ज्यादातर कार्य क्षेत्र में महिलाएं काम कर रही हैं। अगर हम कार्य क्षेत्र पर महिलाओं को सम्मान नहीं दे पा रहे हैं तो ये एक ना माफ करने वाला दोष है।'

https://twitter.com/SrBachchan/status/1050248304540442624


 
विज्ञापन

3 of 6
Sapna Bhavnani
सपना भवनानी ने बिग बी के इस बयान को रिट्वीट करते हुए लिखा - 'यह अब तक का सबसे बड़ा झूठ है। सर की फिल्म 'पिंक' रिलीज हो चुकी है। अब आपकी सामाजिक कार्यकर्ता वाली छवि भी बहुत जल्दी जाने वाली है। सच सबके सामने जल्दी आ जाएगा। उम्मीद कर रही हूं कि आप अपने हाथ चबा रहे होंगे क्योंकि अब आपको अपने नाखून भी कम पड़ जाएंगे।'

https://twitter.com/sapnabhavnani/status/1050334929664524288 https://twitter.com/sapnabhavnani/status/1050334929664524288


 

4 of 6
Amitabh
आपको बता दें, अमिताभ बच्चन 'ठग्स ऑफ हिंदोस्तान' के ट्रेलर लांच के दौरान तनुश्री विवाद पर कुछ भी कहने से बचते नजर आए थे। इसके बाद तनुश्री ने अमिताभ बच्चन को लेकर कहा था, 'कुछ बड़े स्टार्स सामाजिक मुद्दों पर फिल्म बनाते हैं । फिल्म रिलीज से पहले महिला सुरक्षा की बात करते हैं लेकिन जब सच में बोलने का मौका मिलता है तो नहीं बोलते ।' हालांकि अब बिग बी ने #MeToo कैंपेन को पूरी तह से सपोर्ट किया है।

 
विज्ञापन

5 of 6
Sapna Bhavnani
सपना भवनानी की बात करें तो वह फिल्म इंडस्ट्री की मशहूर हेयर स्टाइलिश हैं। सपना रियलिटी शो 'बिग बॉस सीजन 6' में बतौर कंटेस्टेंट हिस्सा ले चुकी हैं। बॉलीवुड में #MeToo कैंपेन ने उस वक्त से जोर पकड़ा जब तनुश्री दत्ता ने नाना पाटेकर, विवेक अग्निहोत्री और गणेश आचार्य पर यौन शोषण का आरोप लगाया। तनुश्री के सामने आते ही कई बॉलीवुड हस्तियां सामने आईं और दिग्गजों के बारे में खुलासे किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
Tanushree
नाना पाटेकर के बाद, आलोक नाथ, साजिद खान, सुभाष घई, रजत कपूर भी इन आरोपों के शिकार हो चुके हैं। इन नामों के सामने आने के बाद कुछ लोग अब इस कैंपेन पर ही सवाल उठा रहे हैं। हाल ही में अनुभवी कलाकार असरानी ने मीडिया से बात करते हुए इस कैंपेन को बकवास बताया। इसके साथ ही उन्होंने कहा - 'यह मनोरंजन इंडस्ट्री को नुकसान पहुंचा रहा है।'


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें