फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#MeToo: साजिद खान के खिलाफ अब बिपाशा बसु आईं सामने, बोलीं- 'वो सेट पर खुलेआम गंदे...'

Sat, 13 Oct 2018 11:07 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
#MeToo के तहत तीन लड़कियों ने डायरेक्टर साजिद खान पर यौन शोषण का आरोप लगाया है। एक्ट्रेस सलोनी चोपड़ा, रैचल वाइट और पत्रकार करिश्मा उपाध्याय उनके खिलाफ खुलकर बोली हैं। विवाद बढ़ता देख साजिद खान ने फिल्म हाउसफुल 4 से किनारा कर लिया है। इसकी शूटिंग फिलहाल जैसलमेर में चल रही थी। अब इन तीनों के बाद एक्ट्रेस बिपाशा बसु ने भी साजिद खान के साथ अनुभव शेयर किए हैं। बिपाशा ने साजिद खान के साथ फिल्म 'हमशक्ल्स' की थी।
विज्ञापन

2 of 5
बिपाशा बसु ने लिखा कि 'मुझे खुशी है कि महिलाएं सामने आकर बोल रही है कि किस तरह पुरुषों ने अपने पावर को दिखाकर उनका शोषण किया है लेकिन मेरे साथ ऐसा कुछ नहीं हुआ है। उसका (साजिद खान) महिलाओं के प्रति व्यवहार हमेशा से ऐसा ही रहा है। जो कि फिल्म के सेट पर मुझे डिस्टर्ब करता था। वो खुलेआम गंदे जोक्स बोलता था। लड़कियों के प्रति वो असभ्य था।'

 
विज्ञापन

3 of 5
बिपाशा ने आगे लिखा कि 'उसने मेरे साथ ऐसा कुछ करने की कोशिश नहीं की। अगर ऐसा होता तो मैं साल 2014 में ही उसके खिलाफ बोल देती। मैं अपनी बात रखने में सक्षम हूं और मैं अपनी बेइज्जती बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं कर सकती।' बता दें कि हमशक्ल्स साल 2014 में रिलीज हुई थी।

 

4 of 5
बिपाशा कहती हैं कि 'मैं सभी को बताती थी कि उससे ज्यादा बातें ना करें क्योंकि उसके लेवल तक नहीं जा सकते। एक प्रोफेशनल की तरह फिल्म में बस मैंने अपना काम खत्म किया। इस फिल्म के बाद मैंने तय किया कि उसके साथ कभी काम नहीं करूंगी।'

 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
बिपाशा ने लिखा कि 'तनुश्री को सलाम। उन्होंने कई महिलाओं को आगे आकर बोलने की हिम्मत दी। जिसका अभी तक पुरुष फायदा उठाते आए थे। औरतों के खिलाफ ऐसे पुरुष अपना रुतबा और ताकत दिखाते हैं।'

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें