फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘है जवानी तो इश्क होना है’ की बॉक्स ऑफिस पर ऐसी रही शुरुआत, क्या मिल पाएगी वरुण को अपनी सबसे बड़ी ओपनिंग?

Fri, 05 Jun 2026 09:03 PM IST
Aradhya Tripathi एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Hai Jawani Toh Ishq Hona Box Collection Day 1: डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ की पहले दिन की कमाई सामने आ गई है। जानिए फिल्म को विवादों का कोई लाभ मिला या नहीं…
विज्ञापन
1 of 5
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : अमर उजाला

वरुण धवन, मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े स्टारर रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ आज रिलीज हो चुकी है। फिल्म अपने गानों से जुड़े इंटेलेक्चुअल राइट्स को लेकर विवादों में भी रही। फिल्म अपने ट्रेलर से 90 के दशक की गोविंदा की फिल्मों की याद दिला रही थी। अब जब फिल्म रिलीज हो चुकी है, तो जानते हैं कि पहले दिन कैसा रहा फिल्म का प्रदर्शन और कितनी की कमाई?

विज्ञापन

2 of 5
फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' - फोटो : X

धीमी शुरुआत
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के पहले दिन का कलेक्शन सामने आ गया है। खबर लिखे जाने तक सैकनिल्क के मुताबिक, ‘है जवानी तो इश्क होना है’ ने पहले दिन 5.36 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। हालांकि, इन आंकड़ों के देर रात तक बढ़ने की पूरी उम्मीद है। ऐसे में देखना ये है कि ‘है जवानी तो इश्क होना है’ पहले दिन कुल कितने करोड़ रुपए की कमाई कर पाती है।

विज्ञापन

3 of 5
है जवानी तो इश्क होना है - फोटो : सोशल मीडिया

क्या वरुण को बड़ी ओपनिंग दे पाएगी ‘है जवानी तो इश्क होना है’
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की धीमी शुरुआत को देखकर ये कहना मुश्किल लगता है कि ये वरुण धवन की सबसे बड़ी ओपनिंग करने वाली फिल्म बन पाएगी। वरुण धवन की पहले दिन सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ है, जो इस साल की शुरुआत में रिलीज हुई थी।

‘बॉर्डर 2’ ने पहले दिन 30 करोड़ रुपए के साथ अपनी शुरुआत की थी। इसके बाद वरुण की दूसरी सबसे बड़ी ओपनर फिल्म ‘कलंक’ है, जिसने 21.60 करोड़ रुपए की कमाई की थी। अब देखना ये है कि क्या ‘है जवानी तो इश्क होना है’ इन फिल्मों से आगे निकल पाती है या नहीं?

4 of 5
है जवानी तो इश्क होना है वर्सेस पेद्दी और बंदर - फोटो : सोशल मीडिया

सामने है ‘बंदर’ और ‘पेद्दी’ की चुनौती
‘है जवानी तो इश्क होना है’ के लिए आगे की राह भी इतनी आसान रहने वाली नहीं है, क्योंकि बॉक्स ऑफिस पर कई और फिल्में भी बनी हुई हैं। इनमें बॉबी देओल की ‘बंदर’ और राम चरण की ‘पेद्दी’ जैसी फिल्में शामिल हैं।

‘बंदर’ ने जहां पहले दिन 25 लाख रुपए जुटाए। वहीं ‘पेद्दी’ ने आज अपने दूसरे दिन खबर लिखे जाने तक 15.51 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है। ऐसे में देखना ये होगा कि वीकेंड पर इन तीनों फिल्मों में कौन सी फिल्म बाजी मार पाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
फिल्म ‘है जवानी तो इश्क होना है’ - फोटो : एक्स (ट्विटर)
डेविड धवन ने किया है निर्देशन
डेविड धवन द्वारा निर्देशित ‘है जवानी तो इश्क होना है’ एक डबल-ट्रबल वाली रोमांटिक-कॉमेडी फिल्म है। फिल्म में वरुण धवन के साथ मृणाल ठाकुर और पूजा हेगड़े भी प्रमुख भूमिका में नजर आई हैं। इसके अलावा फिल्म में मौनी रॉय, जिम्मी शेरगिल, चंकी पांडे, मनीष पॉल और राकेश बेदी भी अहम किरदारों में दिखाई दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें