ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 की ओरिजनल वेब सीरीज 'ग्यारह ग्यारह' 9 अगस्त को स्ट्रीम हुई। राघव जुयाल, कृतिका कामरा और धैर्य करवा जैसे सितारों से सजी इस वेब सीरीज ने ओटीटी प्लेटफॉर्म पर धमाल मचा दिया है। शो की अनोखी कहानी और कलाकारों के अभिनय ने दर्शकों का दिल जीत लिया है। यही कारण है कि यह जी5 पर 2024 की सबसे ज्यादा देखी जाने वाली सीरीज बन गई है।