फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Guru Dutt: प्यार, पैसा, कामयाबी, जानिए सब कुछ होने के बावजूद क्यों ताउम्र बेचैन रहे गुरुदत्त!

Tue, 10 Oct 2023 11:29 AM IST
प्रियंका नेगी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरुदत्त - फोटो : अमर उजाला
50 से 60  के दशक में बेहतरीन फिल्मों के जरिए भारतीय सिनेमा को गुलजार करने वाले फिल्ममेकर गुरुदत्त ने जिंदगी के हर रंग देखे। गुरुदत्त ने करियर में शानदार फिल्मों के निर्माण के साथ ही अपने अभिनय का भी लोहा मनवाया। हालांकि,  रंगमंच के इस दिग्गज खिलाड़ी ने महज 39 की उम्र में दुनिया को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया। एक काबिल-ए-तारीफ फिल्ममेकर, अभिनेता, प्रोड्यूसर और राइटर होने के बावजूद गुरुदत्त ने दो दफा अपनी जीवन लीला समाप्त करने की कोशिश की थी। गुरुदत्त सब कुछ होने के बावजूद भी ताउम्र बेचैन रहे थे। आखिर क्या था जो गुरुदत्त को जीवन में सबकुछ रहते हुए भी शांति नहीं थी, चलिए जान लेते हैं-
विज्ञापन

2 of 5
गुरुदत्त - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
भारतीय सिनेमा में मिसाल बन चुके गुरुदत्त एक ऐसे कलाकार थे जिन्होंने अपने जीवन को सिनेमा का पर्दा समझा और उसमें ही अपना सब कुछ झोंक दिया। उनके अंदर एक अजीब सी बेचैनी थी। पर्दे पर कुछ अद्भुत और अद्वितीय रचने की बेचैनी। गुरुदत्त अपने आप में सिनेमा का महाविद्यालय थे। उनकी तीन क्लासिक फिल्में 'साहिब बीवी और गुलाम', 'प्यासा' और 'कागज के फूल' को टेक्स्ट बुक का दर्जा प्राप्त है।
विज्ञापन

3 of 5
गुरुदत्त - फोटो : गुरुदत्त

गुरुदत्त ने साल 1946 में प्रभात स्टूडियो की एक फिल्म 'हम एक हैं' से बतौर कोरियोग्राफर अपना फिल्मी करियर शुरू किया। इसके बाद अभिनेता को फिल्म में एक्टिंग करने का मौका भी मिला था। अभिनेता का करियर आगे बढ़ ही रहा था कि साल 1951 में देवानंद की फिल्म 'बाजी' की सक्सेस के बाद गुरु दत्त की मुलाकात गीता दत्त से हुई। इस फिल्म के दौरान दोनों करीब आए और साल 1953 में उन्होंने शादी कर ली।

4 of 5
गुरुदत्त - फोटो : गुरुदत्त

गुरुदत्त अपनी शादी शुदा जिंदगी से काफी खुश थे और करियर में आगे बढ़ रहे हैं। इसी दौरान उनकी मुलाकात वहीदा रहमान से हुई। ऐसा कहा जाता है कि वहीदा रहमान और गुरुदत्त एक दूसरे से बहुत प्यार करते थे, लेकिन गुरु दत्त पहले से ही शादीशुदा थे। वहीदा रहमान को लेकर गुरुदत्त और गीता दत्त में आए दिन झगड़े होते रहते थे। साल 1957 में दोनों की शादीशुदा जिंदगी में दरार आ गई और दोनों अलग-अलग रहने लगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरुदत्त - फोटो : सोशल मीडिया
इंडस्ट्री को एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देने वाले गुरुदत्त उस वक्त दिवालिया हो गए, जब उनकी फिल्म 'कागज के फूल' फ्लॉप हो गई। एक तरफ निजी जिंदगी की परेशानियां। वहीं, दूसरी ओर प्रोफेशनल लाइफ में नुकसान की वजह से गुरुदत्त बिल्कुल टूट चुके थे। उन्होंने दो बार आत्महत्या करने की कोशिश की थी। 39 साल की उम्र में गुरु दत्त अपने बेडरूम में मृत पाए गए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें