राम रहीम को साध्वियों के रेप के आरोप में 20 साल की सजा दी गई है। वहीं उनकी मुंहबोली बेटी हनीप्रीत इंसा अभी फरार है। बाबा को सजा मिलने के बाद 'इंडियन फिल्म एंड डायरेक्टर एसोसियेशन' (IFTDA) ने उनका लाइसेंस कैंसिल कर दिया है। अब बाबा या उनकी बेटी कोई फिल्म नहीं बना पाएंगे।
पढ़ें- राम रहीम के बारे में ये क्या बोल गए कीकू, कपिल शर्मा के बारे में भी किया खुलासा
विज्ञापन
2 of 7
हनीप्रीत इंसां
बाबा के साथ-साथ हनीप्रीत का नाम भी खूब चर्चा में है। बाबा के हर काले कामों में हनीप्रीत की साझेदारी थी। बाबा हनी के साथ मिलकर अपनी फिल्में बनाते थे। हनी ने बाबा की चारों फिल्मों में काम किया। बाबा फिल्म में हीरो होते थे और हनीप्रीत हीरोइन।
पढ़ें- शाहरुख की इस हरकत पर भड़के सनी ने फाड़ दी थी अपनी जींस, साथ काम ना करने की खाई थी कसम
विज्ञापन
3 of 7
हनीप्रीत इंसां
इस बात में कोई शक नहीं है कि हनी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह ही खूबसूरत हैं। बाबा और हनीप्रीत फिल्म का डायरेक्शन भी करते थे और एक्टिंग भी करते थे। हनी ने फिल्म 'हिंद का नापाक को जवाब' में 21 भूमिकाएं अकेले ही निभाई थीं।
पढ़ें- बिना कपड़ों के पेड़ पर चढ़ी ये पॉपुलर हीरोइन, फोटो सामने आई तो मचा हंगामा
4 of 7
हनीप्रीत इंसां
दावा है कि 21 भूमिकाएं करके हनी ने हॉलीवुड एक्टर जैकी का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। हनी सिर्फ एक्टिंग ही नहीं गाने भी गाती हैं। हनी, राम रहीम के प्रोडक्शन हाउस 'हकीकत' के बैनर तले बनने वाली फिल्म 'गुरुकुल ऑनलाइन' को भी को-डायरेक्ट कर चुकी हैं।
विज्ञापन
5 of 7
राम रहीम
बता दें कि राम रहीम और हनीप्रीत अपने 'हकीकत इंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड' प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले नेताजी सुभाषचंद्र बोस को लेकर भी फिल्म बनाने वाले थे। इस फिल्म का बजट 5 करोड़ रखा गया था।
विज्ञापन
6 of 7
हनीप्रीत को सौंपी जा सकती है डेरा संचालन की कमान
बाबा को इस फिल्म से 50 करोड़ रुपए की कमाई की उम्मीद थी। हनीप्रीत ने इस फिल्म के लिए एक बंगाली एक्ट्रेस को मोटी फीस देकर साइन कर लिया था। बाबा अपनी फिल्मों को हिट कराने के लिए खुद ही थिएटर की सारी टिकटें खरीद लेता था।
बाबा का फिल्में बनाने का मकसद अपनी काली कमाई को सफेद बनाना होता था। फिल्म की कमाई 16 करोड़ होती थी तो वो उसे 100 करोड़ बताता था। काले पैसे को सफेद करने में हनीप्रीत बाबा का पूरा साथ देती थीं।