ram rahim
जब राम रहीम निकलते थे तो उनके पीछे 60 गाड़ियों का काफिला चलता था। सारी गाड़ियां काले, हरे और पीले रंग से पेंट होती थी। बाबा के पास होंडा एॉर्डर वी 6 लक्जरी सेडान, हीरो होंडा करिज्मा है, जिसे मॉडिफाई कराकर कार का रूप दिया है। इसके अलावा हुंडई सैंट्रो और मारुति सुजुकी जिप्सी जैसी दर्जनों जीप हैं, जिन्हें मॉडिफाई किया गया है। जब उनका काफिला रुकता है तो गाड़ियों को टैंट से ढक दिया जाता है। राम रहीम ने अपना 50वां बर्थडे सेलीब्रेट किया था। जिसमें उन्होंने 50 क्विंटल का केक काटा था। बाबा के पास करीब 700 एकड़ का एग्रीकल्चर लैंड है।