फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurmeet Choudhary: यश चोपड़ा की एक सलाह ने बदली दी थी गुरमीत चौधरी की किस्मत, जानें घर-घर कैसे हुए मशहूर?

Tue, 23 Aug 2022 10:00 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
एक्टर गुरमीत चौधरी आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है। वह अब तक कई सीरियल और फिल्मों में नजर आ चुके हैं। उनकी एक्टिंग को काफी सराहा जा चुका है। इस कामयाबी का श्रेय वह बॉलीवुड के लेजेंड्री डायरेक्टर यश चोपड़ा को देते हैं। हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान गुरमीत ने अपने करियर से जुड़े बड़े राज से पर्दा उठाया है।
विज्ञापन

2 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गुरमीत ने याद किया शुरुआती दौर
गुरमीत ने हाल ही में एक इंटरव्यू के दौरान यश चोपड़ा से मिली सलाह को याद किया। उन्होंने कहा कि एक बार यश चोपड़ा ने उन्हें शाहरुख खान का उदाहरण देते हुए कहा था कि बॉलीवुड में प्रवेश करने से पहले टीवी पर एक्टिंग करो। बता दें कि शाहरुख ने फिल्मी करियर शुरू करने से पहले कई टीवी शोज किए थे। इन शोज के बाद उन्होंने फिल्म दीवाना (1992) से बॉलीवुड में कदम रखा था। 
विज्ञापन

3 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
यश चोपड़ा कही थी ये बात
गुरमीत ने बताया, 'एक दिन मुझे कहीं से यश जी का नंबर मिला, उस समय मैं इंडस्ट्री में काफी नया था। मैंने कुछ कोर्स किए थे, और अभी तीन या चार महीने ही हुए थे। मैंने सीधे उन्हें एक लैंडलाइन नंबर से कॉल किया, क्योंकि उस समय मोबाइल फोन करना महंगा हुआ करता था, और पैसे बचाना जरूरी था। एक्टर ने आगे बताया कि उन्होंने मेरे कॉल का जवाब भी दिया। मैंने उनसे कहा कि मैं एक अभिनेता हूं, उनसे मिलना चाहता हूं और उनका प्रशंसक भू हूं। तो उन्होंने कहा, 'बच्चे आ जा यश राज में।'

4 of 5
आरुषि निशंक, गुरमीत चौधरी - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
एक्टर ने कहा कि वह यश चोपड़ा से मिलने ऑफिस गए और उनकी सलाह उन्हें आज भी याद है। उस समय को याद करते हुए गुरमीत ने बताया कि यश चोपड़ा ने उनसे कहा, 'अगर आपको फिल्म अभिनेता बनना है तो टीवी करें। टेलीविजन के इतने बड़े स्टार बन जाइए कि निर्माता-निर्देशक आपको वहीं से फिल्मों में कास्ट करें, जैसे शाहरुख के साथ हुआ था'। उन्होंने मुझे शाहरुख खान का उदाहरण दिया। तो वह मेरे दिमाग में अटक गया, क्योंकि यश चोपड़ा जैसी शख्सियत मुझे वह सलाह दे रही थी। तब से मैंने टीवी को गंभीरता से लिया, और जमकर छोटे पर्दे पर तीन से चार साल तक काम किया।'
 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुरमीत चौधरी - फोटो : सोशल मीडिया
गौरतलब है कि गुरमीत ने कुमकुम - एक प्यारा सा बंधन, गीत - हुई सबसे परायी और पुनर्विवाह सहित कई फेमस टीवी शो में काम किया है। वह डांस रियलिटी शो झलक दिखला जा, नच बलिए और एडवेंचर रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी में भी नजर आ चुके हैं। इसके अलावा वह खामोशियां और वजह तुम हो जैसी फिल्म में भी नजर आ चुके हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें