फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लंदन की सड़कों पर रोमांटिक हुए टीवी के 'राम और सीता', खुलेआम कर दी ऐसी हरकत

Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 4
टेलीविजन के राम यानि एक्टर गुरमीत चौधरी इन दिनों अपनी पत्नी देबीना बनर्जी के साथ लंदन में छुट्टियां मना रहे हैं। कुछ समय पहले दोनों यूरोप में थे और अपने वेकेशन की तस्वीरों को सोशल मीडिया पर जमकर शेयर कर रहे थे। लंदन में भी दोनों काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं। हाल ही में देबीना ने गुरमीत के साथ अपनी एक फोटो शेयर की है जिसमें दोनों एक दूसरे को खुलेआम सड़क पर kiss करते दिख रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 4
गुरमीत और देबीना अपने ट्रिप के दौरान लंदन, ब्रेसेल्स, प्राग, वियना और बुदापेस्ट जैसे शहरों की सैर करते दिखे हैं। इस ट्रिप के दौरान कपल ने एक दूसरे को लिप लॉक भी किया है और उसकी फोटो भी शेयर की है। फोटो को देबीना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। 
विज्ञापन

3 of 4
आपको बता दें कि गुरमीत पिछले काफी समय से छोटे पर्दे को छोड़ बॉलीवुड में एक्टिंग करते नजर आ रहे हैं। वह अब जेपी दत्ता की फिल्म 'पलटन' में नजर आएंगे। ये एक मल्टीस्टारर फिल्म हैं जिसमें सोनू सूद, अर्जुन रामपाल, हर्षवर्धन राणे, लव सिन्हा और सिद्धांत कपूर लीड रोल में हैं।
विज्ञापन

4 of 4
गुरमीत और देबिना इससे पहले टीवी शो 'रामायण' में एक साथ नजर आ चुके हैं। इस शो में गुरमीत भगवान राम के किरदार में थे जबकि देबीना माता सीता के किरदार में थीं। दोनों ने साल 2011 में एक दूसरे से शादी कर ली थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें