फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए सफर पर निकल पड़े ऋतिक रोशन, ट्वीट कर हुए इमोशनल

Tue, 23 Jan 2018 08:06 AM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Hrithik Roshan
बॉलीवुड एक्टर ऋतिक रोशन ने 'सुपर 30' फिल्म की शूटिंग शुरू कर दी है। इस बात की जानकारी ऋतिक ने सोशल मीडिया पर दी। 'सुपर 30' फिल्म बायोपिक है जिसमें ऋतिक आनंद कुमार का किरदार निभाते दिखाई देंगे।
विज्ञापन

2 of 5
Hrithik Roshan
ऋतिक ऩे ट्विटर पर ट्वीट करते हुए लिखा - 'सरस्वती पूजा और बसंत पंचमी के मौके पर मैं सुपर 30 के सफर की शुरुआत कर रहा हूं। इस फिल्म मैं एक टीचर का रोल निभा रहा हूं। उम्मीद है मां सरस्वती मेरे इस प्रयास में साथ देंगी।' 
 

 
विज्ञापन

3 of 5
Hrithik Roshan and Anand Kumar
आपको बता दें 'सुपर 30' कोचिंग गरीब बच्चों को मुफ्त में आईआईटी और एनआईटी जैसे संस्थानों के एंट्रेंस टेस्ट की तैयारी करवाती है। यहां तक की सैकड़ों बच्चे उच्च संस्थानों में दाखिला भी पा चुके हैं। 

4 of 5
Hrithik Roshan
कुछ दिन पहले 'सुपर 30' के को फाउंडर पूर्व डीजीपी अभयानंद ने इस फिल्म में गलत तथ्य दिखाने का आरोप लगाया था। उनका कहना फिल्म में आनंद अपने आप को एक मात्र संस्थापक के तौर पर पेश करना चाहते हैं। मेरा इस फिल्म में कोई भी जिक्र नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Hrithik Roshan
आपको बता दें इस कोचिंग की शुरुआत आनंद और अभयानंद ने की थी। इस काम के लिए उन्हें रियल हीरो अवॉर्ड से भी सम्मानित किया गया। इसके साथ ही 5 लाख रुपये का चेक भी दिया गया जिसे अभयानंद ने लेने से मना कर दिया था लेकिन जब उन्हें पता चला कि आनंद ने पैसे ले लिए तो उन्होंने इस कोचिंग से किनारा कर लिया था। 
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें