मशहूर पंजाबी सिंगर और एक्टर गुरदास मान का 4 जनवरी को जन्मदिन होता है। गुरदास मान ने अपनी खूबसूरत अवाज से लाखों दिलों को जीता है। उन्होंने पंजाबी गानों के अलावा कई हिंदी फिल्मों मंटो और सिर्फ तुम में भी नजर आ चुके हैं। बतौर कलाकार पंजाबी दर्शकों ने उनकी फिल्मों को काफी पसंद किया है। जन्मदिन के खास मौके पर आइए सुनते गुरदास मान के कुछ बेहतरीन नगमें।