राजकुमार राव की अपकमिंग वेब सीरीज 'गन्स एंड गुलाब्स' को लेकर काफी बज बना हुआ है। इस सीरीज के ट्रेलर की रिलीज डेट सामने आ गई है। मेकर्स ने एक वीडियो शेयर करते हुए इसका खुलासा किया है। क्राइम-रोमांटिक-ड्रामा सीरीज में राजकुमार के साथ दुलकर सलमान, आदर्श गौरव, गुलशन देवैया और टीजे भानु लीड रोल में नजर आने वाले हैं। हाल ही में, इस सीरीज का ट्रेलर रिलीज किया गया है।