फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dulquer Salmaan: ‘रंगीला’ वाली उर्मिला पर फिदा रहे दुलकर सलमान, बोले, हिंदी स्कूल से रही मेरी दूसरी भाषा

Sun, 06 Aug 2023 06:02 PM IST
मोहम्मद फायक अंसारी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
दुलकर सलमान, फिल्म रंगीला का एक दृश्य - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मलयालम सिनेमा के सुपरस्टार ममूटी के बेटे दुलकर सलमान जल्द ही हिंदी में अपना ओटीटी डेब्यू नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ से करने वाले हैं। उनकी सुपरहिट तेलुगु फिल्म ‘सीता रामम’ को भी रिलीज हुए एक साल पूरा हो चुका है। फिल्म की हीरोइन मृणाल ठाकुर ने इसके लिए बाकायदा एक सोशल मीडिया पोस्ट लिखकर दर्शकों का आभार भी जताया। इधर, दुलकर भी इन दिनों मुंबई में हैं अपनी वेब सीरीज के प्रचार के लिए।
Sonu-Salman: सोनू सूद और सलमान खान से मिलकर अपना दर्द बताना चाहते हैं खिला नंद झा, बोले- 'कर्ज ने तोड़ दी कमर'
विज्ञापन

2 of 5
दुलकर सलमान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
रविवार को दुलकर से मुलाकात हुई तो हिंदी सिनेमा में जगह बनाने की उनकी तैयारियों का खुलासा भी हुआ। बात वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ की पृष्ठभूमि यानी 90 के दशक की सिनेमा की निकली तो उन्हें ये बताने में काफी समय लगा कि उस दौर की हिंदी सिनेमा की कौन सी हीरोइन उन्हें सबसे ज्यादा पसंद थी किस हीरोइन को परदे पर देख वह दीवाने हुए?
विज्ञापन

3 of 5
उर्मिला मातोंडकर - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
दुलकर के चेहरे पर दिख रहा संकोच इस बात की चुगली कर रहा था कि वह जो कहना चाह रहे हैं, कहीं उसका कोई गलत मतलब तो नहीं निकाला लिया जाएगा। फिर काफी प्रोत्साहित करने पर दुलकर बोले, ‘मुझे तो फिल्म ‘रंगीला’ में उर्मिला मातोंडकर का मादक, मोहक अवतार नहीं भूलता। जिस अंदाज से निर्देशक राम गोपाल वर्मा ने उन्हें फिल्म ‘सत्या’ के बाद परदे पर पेश किया था, वह उस समय के किशोरों और नौजवानों के लिए किसी सरप्राइज से कम नहीं था।’

4 of 5
गन्स एंड गुलाब्स - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
उर्मिला के बारे मे ये कहते हुए दुलकर थोड़ा शरमाए भी और थोड़ा लजाए भी क्योंकि वह हमेशा इस कोशिश में रहे हैं कि किसी गॉसिप वगैरह से उनका नाम न जुड़े। हिंदी वह बहुत अच्छी बोलते हैं और इसका श्रेय वह देते हैं देश के तमाम राज्यों में बसे अपने कॉलेज के समय दोस्तों को, जिनसे बात करने के लिए एक सर्वमान्य भाषा कॉलेज के दिनों से ही हिंदी रही है। दुलकर बताते हैं, ‘हिंदी स्कूल में भी मेरी दूसरी भाषा थी और दुबई में नौकरी के दौरान भी हिंदी ने मेरी काफी मदद की।’
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
चुप - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
चर्चित निर्देशक जोड़ी राज और डीके की नेटफ्लिक्स के लिए बनाई पहली वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ जल्द ही नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस सीरीज में दुलकर उत्तर भारत के एक राज्य में नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो के ऑफिसर अर्जुन के रोल में नजर आएंगे। इससे पहले वह आर बाल्की निर्देशित हिंदी फिल्म ‘चुप’ में नजर आ चुके हैं और इन दिनों फिल्म ‘किंग  ऑफ कोठा’ की शूटिंग में व्यस्त हैं। वेब सीरीज ‘गन्स एंड गुलाब्स’ में दुलकर के अलावा राजकुमार राव, गुलशन देवैया, आदर्श गौरव और टी जे भानु की मुख्य भूमिकाएं हैं। अभिनेता सतीश कौशिक भी इस सीरीज में एक दिलचस्प किरदार निभा रहे हैं।
Jailer Poster: 'जेलर' से मोहनलाल के जुड़ने की पुष्टि, रजनीकांत संग नए पोस्टर ने बढ़ाई हलचल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें