फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो हीरोइन जो पर्दे पर सादे अंदाज में दिखी लेकिन निजी जिंदगी में रही विवादों की 'मालकिन'

Fri, 14 May 2021 12:36 PM IST
अपूर्वा राय एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम

एक समय था जब हर कोई अमीषा पटेल की खूबसूरती का दीवाना था। सूट पहनकर जब भी वे पर्दे पर आतीं लाखों लोगों के दिल धड़कने लगते। अमीषा शायद पहली ऐसी एक्ट्रेस हैं, जिन्हें अपनी पहली दो फिल्मों से वो स्टारडम मिला जो कई अभिनेत्रियों को अपने पूरे करियर में नसीब नहीं होता है। बात चाहे सनी देओल के साथ सुपरहिट फिल्म 'गदर' की हो या फिर ऋतिक के साथ रिकॉर्ड तोड़ने वाली फिल्म 'कहो ना प्यार है' की। ये वो फिल्में रहीं जिसने अमीषा को पहली कतार में लाकर खड़ा कर दिया लेकिन क्या हुआ कि अचानक वह इस चकाचौंध की दुनिया से गायब हो गईं। अमीषा पटेल ने 18 साल के करियर में 40 से अधिक फिल्में की हैं। लेकिन इसके बावजूद, अमीषा के करियर का ग्राफ कई सालों तक ऊपर नहीं रहा है। 

Trending Videos
विज्ञापन

2 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल के फिल्मी करियर के बारे में जानने से पहले आइए जान लेते हैं उनके निजी जीवन के बारे में... अमीषा का जन्म 9 जून 1976 मुंबई में हुआ था। उनके पिता का नाम अमित और मां का नाम आशा पटेल है। उन्होंने अमेरिका से 2 साल बायो-जेनेटिक इंजीनियरिंग की पढ़ाई की। इतना ही नहीं अमीषा इकोनॉमिक्स में गोल्ड मेडलिस्ट हैं।
विज्ञापन

3 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
अमीषा पटेल ने फिल्म कहो ना प्यार है से बड़े पर्दे पर डेब्यू किया था। ऋतिक रोशन और अमीषा की डेब्यू फिल्म बड़े पर्दे पर जबरदस्त हिट हुई थी। इस फिल्म के चलते दोनों रातों रात सुपरस्टार बन गए थे। अमीषा को इस फिल्म में रोल अपने पिता की वजह से मिला था। दरअसल राकेश रोशन और अमीषा के पिता दोनों दोस्त थे।

4 of 7
अमीषा पटेल - फोटो : इंस्टाग्राम
इसके बाद आई फिल्म गदर ने उनके करियर में चार चांद लगा दिए। 12 घंटे ऑडिशन लेने के बाद अमीषा को ‘गदर- एक प्रेम कथा’ की लीड एक्ट्रेस के तौर पर फाइनल किया गया था। हालांकि साल 2002 के बाद अमीषा का करियर ग्राफ लगातार गिरता ही गया। फिल्मों में सादे अंदाज में नजर आने वालीं अमीषा असल जिंदगी में काफी बोल्ड रही हैं।
विज्ञापन

5 of 7
अमीषा पटेल और सलमान खान - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमीषा पटेल अपनी निजी ज़िन्दगी को लेकर भी चर्चा में रहती हैं। पहले विक्रम भट्ट के साथ अपने संबंधों को लेकर और उसके बाद अपने पारिवारिक झमेलों को लेकर। अमीषा पटेल और उनके घरवालों के बीच हुए विवाद ने भी खूब सुर्खियां बटोरी थीं। अमीषा ने अपने पिता के खिलाफ 12 करोड़ की हेराफेरी का आरोप भी लगाया था। उनका कहना था कि उनके पिता पैसों का गलत इस्तेमाल करते हैं। अभिनेत्री ने इसके लिए अपने पिता को लीगल नोटिस भी भेजा था।
विज्ञापन

6 of 7
ameesha patel - फोटो : instagram
अमीषा पटेल का नाम एक समय पर निर्माता-निर्देशक विक्रम भट्ट के साथ जुड़ा था। खुद अमीषा ने एक इंटरव्यू में अपने रिश्ते पर मुहर लगाते हुए शादी को लेकर बातचीत की थी। लेकिन ये रिश्ता ज्यादा लंबा नहीं चल पाया और दोनों एक दूसरे से अलग हो गए। अमीषा शराब को लेकर भी चर्चा में रही हैं। उनके कई वीडियो वायरल हुए जिसमें वे शराब के नशे में धुत दिखाई दीं। हालांकि वो बॉलीवुड की सबसे ज्यादा पढ़ीं-लिखी हीरोइनों में से एक हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

7 of 7
ameesha patel
फिल्म हमराज के बाद अमीषा का करियर कुछ खास नहीं चला। उनकी कोई भी फिल्म पर्दे पर कमाल नहीं कर पाई। इसके बाद उन्होंने कुछ तमिल और तेलुगु भाषा की फिल्मों में भी काम किया लेकिन सफलता नहीं मिली। अमीषा फिर फिल्मों में गेस्ट रोल में नजर आने लगीं। आखिरी बार वो फिल्म भैयाजी सुपरहिट में नजर आई थीं। इसके अलावा वो बिग बॉस के 13वें सीजन में मालकिन बनकर भी दिखाई दी थीं। इसके अलावा अमीषा चेक बाउंस मामले की वजह से भी चर्चा में रहीं। चेक बाउंस तब होता है, जब आपके अकाउंट में उतने पैसे नहीं होते, जितने का चेक काटकर आपने सामने वाले को दिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें