फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ये 10 बातें ही बता देंगी आखिर क्या हैं गुलजार, इसलिए पहनते हैं आज भी सफेद कपड़े

Sat, 18 Aug 2018 02:44 PM IST
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 9
gulzar
शब्दों के जादूगर माने-जाने वाले गीतकार गुलजार 18 अगस्त 1934 को झेलम जिले के दीना गांव में जो अब पाकिस्तान में है में पैदा हुए। उनका असली नाम संपूर्ण सिंह कालरा है और वह बॉलीवुड में आने से पहले गैराज में एक मकेनिक के तौर पर काम किया करते थे। तो आइए इस खास मौके पर एक नजर डालते हैं गुलजार के जीवन की इन 10 बातों पर जो उन्हें समझने में काफी मदद करेंगी...
विज्ञापन

2 of 9
gulzar
गुलजार को लिखने का शौक खेलने की उम्र से ही लग गया था मतलब बचपन से ही। लेकिन उनके पिता को यह पसंद नहीं था। लेकिन पिता के लाख मना करने के बाद भी गुलजार ने अपनी कलम नहीं रोकी। एक दिन आया जब उन्हें मुंबई की फिल्मी नगरी में एंट्री मिल ही गई। 
विज्ञापन

3 of 9
gulzar
फिर तो उन्होंने बिमल रॉय के साथ बतौर असिस्टेंट काम करना शुरू कर दिया और एस.डी. बर्मन की फिल्म 'बंदिनी' से बतौर गीतकार शुरुआत की। बता दें कि उनका पहला गाना था 'मोरा गोरा अंग'। बतौर डायरेक्टर उनकी पहली फिल्म 'मेरे अपने' (1971) थी। यह फिल्म बंगाली फिल्म 'अपनाजन' की रीमेक थी। 

4 of 9
gulzar
शायद ही आपको पता हो कि गुलजार की फिल्मों की एक खासियत हुआ करती थी कि उनकी फिल्मों में फ्लैशबैक देखने को बहुत मिलता था। क्योंकि गुजलार का कहना है कि बिना अतीत दिखाए फिल्म समझी नहीं जा सकती। फ्लैशबैक की बात करें तो फिल्म किताब, इजाजत और आंधी इसका उदाहरण हैं। 
विज्ञापन

5 of 9
gulzar
एक और बात उस समय के पाकिस्तान में पैदा होने का उनपर यह असर भी पड़ा कि उनकी उर्दू में बहुत दिलचस्पी थी इसलिए वह उर्दू में ही अपनी कविता लिखा करते थे। यहां तक कि फिल्मों के लिए गुलजार को साइन-लैंग्वेज भी सीखनी पड़ी। क्योंकि साल 1973 में आई फिल्म 'कोशिश' में एक्टर संजीव और जया भादुड़ी मूक-बधीर रोल में थे। 
विज्ञापन

6 of 9
meena and gulzar
गुलजार ने भले ही कितनी कहानियां और गाने लिखे हों लेकिन उनका ही लिखा गया फिल्म 'गुड्डी' का ये गीत ‘हमको मन की शक्ति देना' आज भी स्कूल में प्रार्थना में गाया जाता है।  लेकिन फिल्म ‘हू तू तू’ के फ्लॉप होने के बाद उन्होंने फिल्म डायरेक्शन से किनारा कर लिया। इस झटके से उबरने के लिए उन्होंने अपना ध्यान शायरी और कहानियों की ओर कर लिया। 
विज्ञापन

7 of 9
gulzar
गुलजार को देखने के बाद लोगों के मन में अकसर एक सवाल जरूर आता होगा कि वह सफेद कुर्ते में ही क्यों रहते हैं। बता दें कि वह अपने कॉलेज के दिनों से ही सफेद कपड़े पहन रहे हैं।

8 of 9
gulzar
'कोशिश' (1972), 'अचानक' (1973)  'आंधी' (1975), 'मीरा', 'लेकिन', 'किताब' (1977) और 'इजाजत' (1987) उनकी फेमस फिल्मों में शामिल हैं। बात करें उनके शौक की तो उन्हें टेनिस खेलना बहुत पसंद है और वह आज भी सुबह टेनिस खेले बिना नहीं रहते हैं। 
 
विज्ञापन

9 of 9
Gulzar
आखिर में बात करेंगे उनकी उपलब्धियों की तो बता दें कि वह 20 बार फिल्मफेयर, 5 राष्ट्रीय पुरस्कार अपनी झोली में डाल चुके हैं। साल 2010 में उन्हें फिल्म 'स्लमडॉग मिलेनेयर' के गाने 'जय हो' के लिए ग्रैमी अवार्ड मिला था। वहीं, साल 2013 में उन्हें दादा साहेब फालके पुरस्कार भी मिला। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें