फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूस की दुकान लगाते थे गुलशन कुमार, इस तरह बनाई 'टी सीरीज' कंपनी और बदली इन गायकों की किस्मत

Mon, 04 May 2020 10:56 PM IST
anand anand एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुलशन कुमार - फोटो : Social Media
संगीत कंपनी टी सीरीज के मालिक गुलशन कुमार का जन्मदिन पांच मई को होता है। वह फिल्म निर्माता भी थे। गुलशन कुमार बॉलीवुड की उन हस्तियों में शामिल रहे है जिन्हें बहुत जल्द सफलता की सीढ़ी हासिल कर ली। दिल्ली से संबंध रखने वाले गुलशन कुमार को धीरे-धीरे पूरा देश जानने लगा। गुलशन कुमार ने कई गायकों के करियर को भी बनाया। उनके जन्मदिन पर आज आपको उनसे जुड़ी कुछ खास बातें बताने जा रहे हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
गुलशन कुमार - फोटो : सोशल मीडिया
गुलशन कुमार का पूरा नाम गुलशन कुमार दुआ है। उनका जन्म दिल्ली के पंजाबी परिवार में हुआ था। गुलशन कुमार के पिता चंद्र भान दुआ की दिल्ली के दरियागंज में जूस की दुकान थी। जिसमें गुलशन उनका साथ देते थे। कुछ समय बाद उन्होंने यह काम छोड़ दिया और दिल्ली में ही कैसेट्स की दुकान खोल ली जहां पर वह सस्ते दाम में गानों की कैसेट्स बेचा करते थे।
विज्ञापन

3 of 5
Gulshan Kumar - फोटो : social media
देखते ही देखते गुलशन कुमार का ये काम आगे बढ़ गया और उन्होंने नोएडा में 'टी सीरीज' नाम से म्यूजिक कंपनी खोल ली। इसके कुछ समय बाद वह मुंबई चले गए। फिल्म निर्माता के अलावा गुलशन कुमार एक अच्छे गायक भी थे। उन्होंने ढेर सारे भक्ति गाने गाए जिन्हें लोग आज भी खूब पसंद करते हैं। गुलशन कुमार की आवाज में भक्ति संगीत 'मैं बालक तू माता शेरा वालिए' को लोगों ने हमेशा पसंद किया है। 

4 of 5
Gulshan Kumar - फोटो : file photo
गुलशन कुमार की कंपनी ने लंबे समय तक बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक गाने दिए हैं। इतना ही नहीं गुलशन कुमार ने कई गायकों के करियर को भी बनाया। उन्होंने सोनू निगम, अनुराधा पौडवाल और कुमार सानू जैसे सदाबहार गायक लॉन्च किए। इन गायकों ने अपने गाने से ना केवल दर्शकों के दिलों को जीता बल्कि देश-विदेश में अपनी अलग छाप छोड़ी। गुलशन कुमार ने टी सीरीज के जरिए संगीत को लोगों के घर-घर पहुंचाने का काम किया, लेकिन साल 1997 में एक ऐसा हादसा हुआ जिसने हर किसी को हिलकर रख दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Gulshan Kumar - फोटो : file photo
12 अगस्त 1997 को मुंबई के एक मंदिर के बाहर गुलशन कुमार को कुछ बदमाशों ने गोली मार हत्या कर दी थी। जिसके बाद पता चला कि उनकी हत्या के पीछे अंडरवर्ल्ड का हाथ था। कहा जाता है कि गुलशन कुमार ने जबरन वसूली की मांग के आगे झुकने से मना कर दिया था, जिसकी वजह से उनकी हत्या कर दी गई थी। गुलशन कुमार की हत्या के बाद टी सीरीज के बिजनेस को उनके बेटे भूषण कुमार और बेटी तुलसी कुमार ने संभाला। 


पढ़ें: घर नहीं पहुंच पा रहे थे ये 31 लोग, अभिनेता प्रकाश राज ने ऐसे की मदद
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें