फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलशन कुमार का जन्मदिन और थप्पड़ कांड पर प्रकाश राज के बयान सहित ये हैं मनोरंजन की बड़ी खबरें

Sun, 05 May 2019 11:21 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Gulshan Kumar, Prakash Raj - फोटो : social media
कभी जूस की दुकान से करियर की शुरुआत करके 'कैसेट किंग' बनने वाले गुलशन कुमार का जन्मदिन है। टी सीरीज के संस्थापक गुलशन कुमार वो शख्सियत हैं, जिन्हें बॉलीवुड ही नहीं लोग भी नहीं भूल पाए हैं। वे लोगों की नजरों में उस वक्त आए थे, जब उन्होंने देश में कैसेट के साम्राज्य को खड़ा करने में अहम भूमिका निभाई।  
विज्ञापन

2 of 5
Naushad Ali
शायद ही किसी को भरोसा होगा कि संगीत की दुनिया में बुलंदियों पर पहुंचने वाले और फिल्मी संसार में उत्तर भारत के लोक संगीत का डंका बजवाने वाले इस शख्स को कभी मुंबई में 15 रुपये महीने पर नौकरी करनी पड़ी थी। उन्हें फुटपाथ पर भी कई रातें गुजारनी पड़ी थीं। नौशाद का जन्म 26 दिसंबर 1919 को लखनऊ में हुआ था। उनके पिता वाहिद अली लालबाग स्थित कंधारी लेन में रहते थे। नौशाद बाद में नक्खास में रहने लगे। वाहिद कचहरी में मुंशी का काम करते थे। इसलिए उनके नाम के साथ मुंशी जुड़ गया। 5 मई 2006 को नौशाद का निधन हो गया।
विज्ञापन

3 of 5
Raai Laxmi - फोटो : social media
मॉडल से एक्ट्रेस बनी राय लक्ष्मी का जन्म 5 मई 1988 को कर्नाटक के बेलागवी में हुआ था। एक्टिंग, मॉडलिंग के साथ-साथ राय लक्ष्मी एक स्टेज परफॉर्मर भी हैं। उन्होंन हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। लेकिन उनको खास पहचान 'जूली 2' से मिली। इस फिल्म में उन्होंने काफी बोल्ड सीन दिए थे। एक समय पर वो भारतीय क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी की गर्लफ्रेंड कही जाती थीं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2008 में आईपीएल के दौरान धोनी, लक्ष्मी को डेट कर रहे थे।

4 of 5
Tara Sutaria - फोटो : Instagram
करण जौहर और कंगना रनौत के बीच नेपोटिज्म को लेकर हुई बयानबाजी जगजाहिर है। बीते दिनों करण जौहर की फिल्म से बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रहीं तारा सुतारिया ने एक इंटरव्यू के दौरान कंगना रनौत को अपना रोल मॉडल बताया था। लेकिन अब उन्होंने अपने बयान पर यू टर्न ले लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कंगना को आदर्श बताने के बाद इसे लेकर खूब हंगामा हुआ था। जब बात ज्यादा बढ़ गई तो करण जौहर की टीम ने तारा सुतारिया को बुलाकर उनके बयान पर नाराजगी जताई और आगे से ऐसे बयान न देने की नसीहत भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
प्रकाश राज - फोटो : सोशल मीडिया
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को मोतीनगर में एक रोड शो के दौरान एक युवक ने थप्पड़ मार दिया। रोड शो के दौरान केजरीवाल एक गाड़ी में अपने काफिले के साथ आगे बढ़ रहे थे कि तभी लाल कमीज पहने एक युवक वाहन पर आगे से चढ़ा और केजरीवाल पर हमला कर दिया। सुरेश नाम के आरोपी शख्स को समर्थकों ने पकड़ लिया और पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। अब इस मामले में जमकर राजनीति हो रही है। हिंदी और साउथ फिल्मों के सुपरस्टार प्रकाश राज ने इस पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। प्रकाश राज ने कहा, 'ये सचेत कर देने वाली घटना है। भला कोई क्यों अरविंद केजरीवाल पर हमला करना चाहेगा। मैं आम आदमी पार्टी का इसलिए समर्थन करता हूं क्योंकि जनतंत्र के बारे में पार्टी अपनी राय रखती है। मैं एक स्वतंत्र उम्मीदवार हूं।'
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें