बॉलीवुड के 'बैड मैन' यानि एक्टर गुलशन ग्रोवर आज सफलता के उस शिखर पर पहुंच चुके हैं जहां जाने के लिए लोग पुरजोर कोशिश लगा देते हैं। फिल्मी दुनिया में भले ही उन्होंने अपने नेगेटिव किरदार की मदद से अपनी किस्मत चमकाई हो लेकिन असल जिंदगी में वो बहुत पॉजीटिव हैं। नोएडा में आयोजित एक कार्यक्रम में गुलशन ग्रोवर ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कुछ ऐसी बातों का खुलासा किया जिनके बारे में जानकर आपको हैरानी होगी। आप सोचने लगेंगे की एक नेगेटिव किरदार बनाने के पीछे भी कितनी मेहनत रहती है। एक पॉजीटिव शख्स कैसे अपने आप को नेगेटिव में बदल सकता है।
विज्ञापन
2 of 7
gulshan grover
सफलता की सीढ़ियां चढ़ते वक्त उनसे कुछ ऐसा हुआ था जिसे वो आज तक नहीं भुला पाए हैं। दरअसल, गुलशन ग्रोवर इस घटना को अपने जीवन की सबसे बड़ी भूल मानते हैं, जिसका पश्चाताप वे आज तक करते आए हैं। गुलशन ग्रोवर को इस गलती का अहसास आज तक है। मगर ये बात उनके करीबियों के अलावा शायद कम ही लोगों को मालूम होगी।
विज्ञापन
3 of 7
gulshan grover
दरअसल, बैड मैन ने अपने जीवन की इस भूल का जिक्र एक्टिंग स्टूडेंट के बीच पहुंचकर किया ताकि वे भी इस घटना से सबक ले सकें। नोएडा में आयोजित यह कार्यक्रम एक्टिंग स्टूडेंट के ओरिएंटेशन से जुड़ा था। शायद इसलिए गुलशन ग्रोवर के लिए यह अनुभव उनसे साझा करना और भी जरूरी हो गया था। उन्होंने कहा वो समय बदल गया है जब गैराज के बाहर किसी इंसान को देखकर उसके आगे की किस्मत तय कर दी जाती थी।
4 of 7
gulshan grover
गुलशन ग्रोवर ने बताया कि वो पल जब कभी उनके जहन में आता है वे मन ही मन अपने आपको दोषी ठहराने लगते हैं। दरअसल, गुलशन ग्रोवर को जब एक्टिंग का शौक जागा था तो वे मुंबई नगरी में काम की तलाश में निकल पड़े थे। तब उन्हें सुनी-सुनाई बातों से यह लगने लगा था कि उन्हें भी बॉलीवुड में आसानी से एंट्री मिल सकती है।
विज्ञापन
5 of 7
gulshan grover
ये सफर उतना भी आसान नहीं था जितना उन्हें उस समय नजर आया था। जब वे अपनी चुनिंदा खूबसूरत तस्वीरों का गुमान लिए मुंबई के फिल्म स्टूडियो जा पहुंचे तो वहां अपनी फोटो दिखाकर उन्होंने काम मांगने की कोशिश की। उन्हें जरा भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ कुछ ऐसा होने वाला है। जब उन्हें पहले फिल्म स्टूडियो से काम के लिए इंकार कर दिया गया तो वे थोड़े मायूस जरूर हुए लेकिन फिर उन्हें यह लगा कि फिल्म नगरी में एक स्टूडियो तो है नहीं। इसलिए उन्होंने एक से दो, दो से तीन और तीन से चार स्टूडियो के चक्कर लगाए लेकिन कहीं भी उनकी बात नहीं बन सकी।
विज्ञापन
6 of 7
gulshan grover
सिर्फ इतना ही नहीं गुलशन ग्रोवर ने फिल्म में एक रोल पाने के लिए डायरेक्टरों के ऑफिस के चपरासियों से दोस्ती करना शुरू कर दिया, लेकिन जब दिन पर दिन बीतते गए और कोई राह नजर नहीं आई तो उन्हें बड़ी तकलीफ हुई। इसके बाद वे वापस दिल्ली लौट आए।
गुलशन ग्रोवर ने दिल्ली लौटने के बाद अपनी इस भूल को समझा और फिर जीवन में दोबारा कभी ऐसा न करने की कसम खाई।...और कुछ इस तरह से एक भूल से उनका आगे का रास्ता अख्तियार हुआ। इसके बाद ही उनके लिए बॉलीवुड के द्वार खुल पाए। गौरतलब हो गुलशन ग्रोवर आजतक 500 से भी ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं, जिनमें बॉलीवुड और हॉलीवुड की फिल्में शामिल हैं।