बॉलीवुड में 'बैडमैन' के नाम से मशहूर गुलशन ग्रोवर 21 सितंबर को अपना 64वां बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं । गुलशन ग्रोवर अपनी इमेज को लेकर खासे चर्चा में रहते हैं। उन्होंने कभी भी हीरो बनने का सपना नहीं देखा, जबकि उन्हें पद्मिनी कोल्हापुरी के पति ने दक्षिण की फिल्म में हीरो का रोल ऑफर किया था । शबाना आजमी ने भी हीरो का रोल करने को कहा, लेकिन उन्होंने इनकार कर दिया।
विज्ञापन
2 of 6
गुलशन ग्रोवर
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
खलनायकी के ब्रैंड को वह अपने जीवन की सफलता मानते हैं। कुछ समय पहले बैड मैन यानी गुलशन ग्रोवर ने एक इंटरव्यू में कहा था कि अगर उन्हें कटप्पा का रोल दिया जाता तो वो ज्यादा अच्छे से करते। राम-लखन और इंटरनेशनल खिलाड़ी जैसी फिल्मों में विलेन का किरदार निभाने वाले गुलशन ग्रोवर कहते हैं, 'मुझे चैलेंजिंग रोल करने में मजा आता है। मैं अच्छे कैरेक्टर का लालची हूं। जब मैंने बाहुबली देखी तो मुझे लगा कि एसएस राजामौली ने बड़ी खूबसूरती से कटप्पा का किरदार बनाया। अगर मुझे वो रोल करने को दिया जाता तो मैं ज्यादा अच्छे से करता।
विज्ञापन
3 of 6
gulshan grover
- फोटो : instagram
गुलशन ग्रोवर ने फिल्म 'बूम' में बोल्ड रोल भी किया था । इस फिल्म में अमिताभ बच्चन भी अहम भूमिका में थे। 'बूम' से कटरीना कैफ ने डेब्यू किया था । फिल्म के एक सीन की खूब चर्चा हुई थी । फिल्म में कटरीना और गुलशन ग्रोवर का इंटीमेट सीन था । गुलशन ग्रोवर ने अपने इंटरव्यू में फिल्म के बिहाइंड द इंटीमेट सीन पर खुलकर बात की थी।
4 of 6
gulshan grover
गुलशन ने बताया कि मुझे फिल्म में कटरीना के साथ रोमांटिक सीन्स करने थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन भी थे जिनके सामने हमें ये सीन देने थे।बॉलीवुडआजकल डॉट कॉम के मुताबिक, सीन में कटरीना और गुलशन ग्रोवर को किस करना था, लेकिन वो किस ठीक से हो नहीं हो पा रहा था।
विज्ञापन
5 of 6
gulshan grover
रीटेक पर रीटेक हो रहे थे लेकिन निर्देशक को किस का परफेक्ट शॉट नहीं मिल पा रहा था। यह देख निर्देशक कैजाद गुस्ताद ने एक तरकीब सोची। उन्होंने कटरीना कैफ और गुलशन ग्रोवर से कहा, 'जाओ, अंदर जाकर प्रैक्टिस करो।' अब मरता क्या ना करता।
गुलशन ग्रोवर, कटरीना को लेकर एक कमरे में चले गए और प्रैक्टिस करने लगे। लेकिन इस दौरान उनके कमरे का दरवाजा खुला रह गया। इसी बीच वहां से अमिताभ बच्चन गुजरे।दोनों को इस तरह किस करते देख अमिताभ पहले तो हैरान रह गए और सोचा कि आखिर ये दोनों कर क्या रहे हैं ?लेकिन फिर अमिताभ ने गुलशन ग्रोवर और कटरीना को चीयर किया और चले गए।