हिंदी सिनेमा की दिग्गज अभिनेत्री शर्मिला टैगोर लंबे अरसे बाद 'गुलमोहर' से फिल्मी दुनिया में वापसी कर रही हैं। बेहतरीन सितारों से सजी इस फिल्म का ट्रेलर पहले ही रिलीज हो चुका है, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया है। वहीं, अब फिल्म की रिलीज डेट का भी एलान भी हो गया, जो जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर दस्तक देने के लिए तैयार है।