फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुलाबो सिताबो की कहानी पर मचे बवाल में लेखक को क्लीन चिट, कांटेस्ट की जूरी ने दिया हर आरोप का जवाब

Mon, 08 Jun 2020 12:40 AM IST
प्रतीक्षा राणावत मुंबई ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अमिताभ बच्चन और आयुष्मान खुराना की अगले हफ्ते रिलीज होने वाली फिल्म गुलाबो सिताबो की कहानी को लेकर मचे विवाद में स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन, सिनेस्तान स्क्रिप्ट कांटेस्ट के आयोजक और फिल्म गुलाबो सिताबो के निर्माता ने लेखक जूही चतुर्वेदी को क्लीन चिट दे दी है। दावा ये भी किया गया है कि इस कहानी का विचार तीन साल पहले जूही ने अमिताभ बच्चन को सुनाया था और उनके कहने पर जूही ने इस कांसेप्ट को कहानी में बदला और इसका पंजीकरण भी मई 2018 में करा लिया था।
विज्ञापन

2 of 5
गुलाबो सिताबो - फोटो : Social Media
गौरतलब है कि आमिर खान की अगुआई में हुई सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर स्क्रिप्ट कांटेस्ट में हिस्सा लेने वाले लेखक राजीव अग्रवाल के बेटे अकीरा अग्रवाल ने ये आरोप लगाया है कि फिल्म गुलाबो सिताबो उनके पिता की लिखी कहानी ‘16, मोहनदास लेन’ पर आधारित है और ये कहानी इस कांटेस्ट में शामिल होने के लिए जमा की गई थी। इस कांटेस्ट के लिए बनी ज्यूरी के अध्यक्ष अंजुम रजब अली थे और उन्होंने इस पूरे मामले पर सफाई पेश की है।
विज्ञापन

3 of 5
गुलाबो सिताबो में अमिताभ बच्चन - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
अंजुम रजब अली ने इस बात का संज्ञान लेते हुए कि फिल्म गुलाबो सिताबो के लिए राजीव अग्रवाल की कहानी 16 मोहनदास लेन को चुराने का आरोप जूही चतुर्वेदी पर लगा है, एक बयान जारी किया है। वह कहते हैं कि 16 मोहनदास लेन नाम की कहानी सिनेस्तान इंडियाज स्टोरीटेलर स्क्रिप्ट कांटेस्ट का हिस्सा थी लेकिन इस कांटेस्ट की जूरी तक केवल अंतिम आठ कहानियां ही पहुंची और राजीव अग्रवाल की कहानी इन अंतिम आठ में नहीं थी। अंजुम ने बताया कि उनके पास कुल 325 कहानियां पढ़ने को आई थीं। उन्होंने इन कहानियों में से अंतिम आठ तक के सेलेक्शन का पूरा विवरण भी अपने बयान में दिया है।

4 of 5
जूही चतुर्वेदी - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में जूही चतुर्वेदी का कहना है कि गुलाबो सिताबो उनकी अपनी लिखी असली कहानी है। और इसके बारे में उन्होंने फिल्म के निर्देशक शूजीत सिरकार और फिल्म के मुख्य कलाकार अमिताभ बच्चन से तीन साल पहले ही चर्चा की थी। जहां तक बात कांटेस्ट में शामिल कहानी की है तो उनके पास सिर्फ अंतिम आठ कहानियां ही पहुंची, बाकी किसी कहानी तक पहुंचने का उनके पास कोई जरिया नहीं था। ये विवाद स्क्रीन राइटर्स एसोसिएशन के पास पिछले महीने ही आया था और एसोसिशशन का फैसला भी जूही के पक्ष में ही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
गुलाबो सिताबो की शूटिंग का एक दृश्य - फोटो : सोशल मीडिया
इस बारे में फिल्म गुलाबो सिताबो के निर्माता रॉनी लाहिड़ी कहते हैं कि स्क्रीन राइटर्स का फैसला आरोप लगाने वालों के पक्ष में न जाने के बाद ही ये सब बातें सामने आ रही हैं। ये सब जूही चतुर्वेदी की छवि खराब करने और गुलाबो सिताबो को नुकसान पहुंचाने के लिए किया जा रहा है।

पढ़ें: जावेद अख्तर हुए रिचर्ड डॉकिन्स अवॉर्ड से सम्मानित, पुरस्कार पाने वाले पहले भारतीय
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें