1999 में मिस इंडिया बनीं मशहूर अदाकारा गुल पनाग दिल से भी बहुत खूबसूरत हैं। दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन में वह किसानों का समर्थन देने आ चुकी हैं। राजनीति का एक सबक वह आम आदमी पार्टी के साथ भी पढ़ चुकी हैं। लेकिन, वह टोली उन्हें ज्याद रास नहीं आई। गुल का नाम उन शख्सियतों में शामिल है जो जीवन अपनी शर्तों पर जीते हैं। राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता फिल्म निर्देशक अश्वनी चौधरी की 2003 में आई फिल्म ‘धूप’ से अपना अभिनय करियर शुरू करने वालीं गुल एक दमदार अभिनेत्री हैं। एक सक्रिय राजनीतिज्ञ हैं। कुशल गृहणी हैं। एक जिम्मेदार बेटी, पत्नी और मां भी हैं। जिंदगी के हर किरदार में सामंजस्य बिठाती गुल पनाग के जीवन की ये पांच बातें किसी भी बेटी को कामयाबी के शिखर तक पहुंचा सकती हैं।