दिवंगत अभिनेता गूफी पेंटल का सोमवार शाम मुंबई के ओशिवारा श्मशान गृह में अंतिम संस्कार कर दिया गया। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। 'महाभारत' में उनके साथ काम करने वाले कलाकार उनकी मौत की खबर से बहुत दुखी हैं। इस धारावाहिक में धर्मराज युधिष्ठिर का किरदार निभाने वाले अभिनेता गजेंद्र चौहान ‘अमर उजाला’ से बातचीत के दौरान काफी भावुक नजर आए। वह कहते हैं, 'हमारा 40 साल का साथ रहा है और आज मैं रोहतक में हूं, उनके अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाया। मैं उनसे अक्सर मजाक करता कि गूफी जी जब आप मरेंगे तो सबसे पहले मैं ही आऊंगा, लेकिन आज देखिए उनसे दूर हो गया।’