गोविंदा ने 80 के दशक में एक से बढ़कर एक हिट फिल्में देकर जमे-जमाए हीरो के लिए खतरा पैदा कर दिया था। गोविंदा ने एक्शन से लेकर कॉमेडी तक, हर तरह की फिल्मों में काम किया है । फिलहाल वो लंबे समय से फिल्मों से दूर हैं। हाल ही में गोविंदा ने अपनी प्रोफेशनल और पर्सनल लाइफ को लेकर बात की ।
विज्ञापन
2 of 5
पत्नी के साथ गोविंदा
- फोटो : मुंबई टीम, अमर उजाला
गोविंदा टीवी शो 'आप की अदालत' में पहुंचे थे । यहां उन्होंने पत्नी सुनीता का भी जिक्र किया । सुनीता लाइम लाइट से दूर रहती हैं । गोविंदा ने 49 साल की उम्र में सुनीता से दोबारा शादी की थी । उस वक्त दोनों की तस्वीरें भी वायरल हुई थीं । इसके पीछे की वजह बताते हुए गोविंदा ने कहा था कि ऐसा उन्होंने अपनी मां के कहने पर किया ।
विज्ञापन
3 of 5
Govinda, Sunita Ahuja
- फोटो : social media
मां ने उनसे एक बार कहा था कि 49 की उम्र में पहुंचकर दोबारा शादी करना। अपनी मां की इच्छा पूरी करने के लिए गोविंदा ने जनवरी 2015 में सुनीता के साथ पूरे रीति-रिवाज़ के साथ शादी कर ली। गोविंदा ने सुनीता से 11 मार्च 1987 को पहली बार शादी की थी । करियर की वजह से उन्होंने अपनी शादी को 4 साल तक छिपाकर रखा था ।
4 of 5
Govinda, Sunita Ahuja
- फोटो : social media
सुनीता से पहली मुलाकात को लेकर गोविंदा ने कहा, 'मैं सुनीता के साथ एक पार्टी से लौट रहा था । तभी हमारा हाथ एक-दूसरे से छू गया । फिर हम दोनों ने हाथ नहीं हटाया । इस तरह से दोनों की लव स्टोरी शुरू हुई ।' सुनीता, गोविंदा की पहली फिल्म 'तन-बदन' के डायरेक्टर आनंद सिंह की साली हैं ।
इसी इंटरव्यू में गोविंदा ने ये भी बताया कि उन्हें हॉलीवुड फिल्म 'अवतार' में रोल ऑफर हुआ था लेकिन उन्होंने इसे रिजेक्ट कर दिया था । गोविंदा कहते हैं, 'वो चाहते थे कि मैं 410 दिन में फिल्म की शूटिंग पूरी कर लूं । मेरे जैसा इंसान अपनी बॉडी को पेंट करके ये फिल्म नहीं कर सकता । तो मैं इसके लिए माफी मांगता हूं ।'