फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sathyaraj Health:‘बाहुबली’ के ‘कटप्पा’ की तबीयत बिगड़ी, पिछले दिनों हुआ था कोरोना संक्रमण

Sat, 08 Jan 2022 03:45 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
दिग्गज अभिनेता सत्यराज को अस्पताल में भर्ती किया गया है। - फोटो : इंस्टाग्राम/actorsathyaraj
इस समय देश में कोरोना के बढ़ते मामलों की वजह से आमजन से लेकर सरकार तक सभी की चिंता बढ़ी हुई है। ऐसे में सिनेमा जगत से भी कई बड़े सेलेब्स के कोरोना की चपेट में आने की लगातार खबरें सामने आ रही हैं। बॉलीवुड के साथ ही अब साउथ इंडस्ट्री से भी कोविड 19 के मामले सामने आ रहे हैं। फिल्म बाहुबली में कटप्पा के नाम से फेमस हुए साउथ के दिग्गज एक्टर सत्यराज भी हाल ही में कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इसके बाद वह होम आइसोलेशन में थे। रिपोर्ट्स के मुताबिक, तबीयत बिगड़ने की वजह से  उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

2 of 5
सत्यराज
रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता सत्यराज को चेन्नई के एक निजी अस्पताल में भर्ती किया गया है। कुछ दिन पहले ही हल्के लक्षण महसूस होने की वजह से उनका कोविड टेस्ट करवाया गया था। जिसके बाद वह कोरोना संक्रमित पाए गए थे। खबरों के मुताबिक हालत में सुधार न होने की वजह से 7 जनवरी, शुक्रवार शाम इलाज के लिए उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। 

विज्ञापन

3 of 5
अभिनेता सत्यराज - फोटो : insta/actorsathyaraj
अभिनेता सत्यराज की तबीयत को लेकर कोई आधिकारिक स्टेटमेंट जारी नहीं किया गया है लेकिन रिपोर्ट्स की मानी जाए तो उनमें कोरोना के गंभीर लक्षण महसूस हुए हैं। इसी के चलते तबीयत में सुधार नहीं होने की वजह से उन्हें अस्पताल ले जाया गया है।

 

4 of 5
अभिनेता सत्यराज - फोटो : insta
दिग्गज अभिनेता सत्यराज तमिल फिल्मों के सुपरस्टार कहे जाते हैं। इन्होंने 1978 में अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। जिसके बाद कई फिल्मों में काम किया, लेकिन फिल्म बाहुबली में कटप्पा के रोल ने उन्हें पूरे देश में लोकप्रिय कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
सत्यराज - फोटो : यूट्यूब
सत्यराज ने अपने फिल्मी  करियर की शुरुआत फिल्म 'सत्तम एन कैइयिल' से की थी। करियर की शुरूआत में सत्यराज को फिल्मों में छोटे-छोटे रोल मिलते थे।  जब वह मात्र 31 साल के थे तो उन्होंने रजनीकांत के पिता का रोल निभाया था।  जबकि उस समय रजनीकांत की उम्र 35 साल थी। इस बात पर कम ही लोगों का ध्यान गया होगा कि फिल्म चेन्नई एक्सप्रेस में अभिनेता सत्यराज ने दीपिका के पिता का किरदार निभाया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें