द कपिल शर्मा शो
- फोटो : Twitter: @sonytv
कपिल के मुंह से अपनी तारीफ सुन गोविंदा को भी यकीन नहीं होता और वो कपिल की टांग खिचाई में लग जाते हैं। गोविंदा कहते हैं, 'कपिल की तरफ से काफी समय बाद ऐसा हुआ कि बहुत ज्यादा तारीफ आई और आज पहली बार ऐसा हुआ कि ये तारीफ दिल से निकली। लड़कियां आती हैं जब यहां पर तो ऐसी दिल से तारीफ निकलती है, मुझे तो लगता है लड़कियां आती हैं इसका दिमाग बंद हो जाता है।'