कभी बॉलीवुड के सुपरस्टार रहे गोविंदा (Govinda) की हाल ही में एक लो बजट फिल्म 'रंगीला राजा' (Rangeela Raja) रिलीज हुई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक के अच्छे रिव्यू नहीं मिले हैं । फिल्म को काफी कम स्क्रीन मिल पाई हैं । 18 जनवरी को रिलीज हुई ये फिल्म ओपनिंग वीक में 10 से 15 लाख तक का ही कलेक्शन कर पाई ।
विज्ञापन
2 of 5
Fraud Saiyaan
- फोटो : twitter
गोविंदा की 'रंगीला राजा' के अलावा अरशद वारसी (Arshad Warsi) की फिल्म 'फ्रॉड सइयां' (Fraud Saiyaan) रिलीज हुई । खास बात ये रही कि शुक्रवार के मार्निंग शोज में रंगीला राजा और फ्रॉड सइयां को एक भी दर्शक नहीं मिले।
विज्ञापन
3 of 5
rangeela Raja
- फोटो : social media
इस वजह से सुबह के शो कैंसिल कर दिए गए । वहीं शाम को दोनों फिल्मों को कुछ दर्शक मिले। गोविंदा की बात करें तो इनकी पिछली फिल्में 'मैं तेरा हीरो' और 'फ्राइडे' भी बॉक्स ऑफिस पर फ्लॉप रही थी। अब गोविंदा के फिल्मों का कंटेंट इतना खराब हो गया है कि उन्हें दर्शक नहीं मिलते ।
4 of 5
Rangeela Raja
- फोटो : instagram
गोविंदा की इस फिल्म को समीक्षकों की ओर से 0 (जीरो) स्टार मिले हैं। उनकी मानें तो यदि आपको गोविंदा से प्यार है.. तो यह फिल्म कतई ना देखें । गोविंदा की ये फिल्म किसी बी ग्रेड फिल्म से कम नहीं है । कंटेंट में अश्लीलता ज्यादा और कॉमेडी कम है ।
गोविंदा जैसे बड़े स्टार ऐसी फिल्में क्यों कर रहे हैं ये उनके फैंस को समझ नहीं आ रहा है । अब रंगीला राजा बनाने के बाद गोविंदा के नाम एक और फ्लॉप फिल्म आ चुकी है । कभी गोविंदा का स्टारडम ऐसा था कि उन्होंने एक साल में 40 फिल्में साइन की थीं और बैक टू बैक कई हिट फिल्में दी थीं।