यूरोप में सन 1815 में विएना कांग्रेस के समय एक जुमला बहुत मशहूर हुआ था 'यदि यूरोप के किसी एक देश को छींक आती है तो पूरे यूरोप को जुकाम लग जाता है वैसे ही बॉलीवुड में यदि एक फिल्मकार को छींक आती है तो पूरी फिल्म इंडस्ट्री को जुकाम लग जाता है क्योंकि हम अक्सर देखते हैं कि हमारे यहां यदि किसी एक कथानक, एक विषय पर बनी फिल्म हिट हो जाती है तो लगभग सभी पिल्मकार उसी थीम पर फिल्म बनाने लगते हैं। आजकल इस बात को बायोपिक फिल्मों के रूप में साफ देखा जा सकता है। पिछले कुछ समय में हमारे यहां जिस तरह कुछे एक बायोपिक फिल्म हिट-सुपर हिट हो रही हैं, उसे देख अनेक फ़िल्मकार अब बायोपिक फिल्म बनाने में जुट गए हैं। इसलिए देश में जल्द ही बायोपिक फिल्मों का तूफ़ान आने को है।
विज्ञापन
2 of 15
Uri and The Accidental Prime Minister
इस समय करीब 25 बायोपिक फिल्मों का काम तो बहुत तेजी से हो रहा है और लगता है जल्द ही कुछ और निर्माताओं के भी बायोपिक फिल्मों के प्रोजेक्ट सामने आ जायेंगे जबकि सम्भावना यह है कि साल 2019 में ही क़रीब 15 बायोपिक फिल्में दर्शकों को देखने को मिल सकेंगी। यह साल बायोपिक फ़िल्मों के नाम रहने वाला है इस बात के संकेत साल के इस पहले महीने में ही मिलने लगे हैं। शुरू में ही 11 जनवरी को प्रदर्शित फिल्म 'द एक्सीडेंटल प्राइममिनिस्टर' पूर्व प्रधानमन्त्री मनमोहन सिंह की ज़िंदगी के उन 10 बरसों पर आधारित है जब वह दस बरस देश के प्रधानमन्त्री रहे। यहां तक इसी फिल्म के साथ प्रदर्शित एक और फिल्म 'उरी' भी सत्य घटना पर आधारित है जिसमें उरी हमले के बाद भारतीय सेना ने पकिस्तान से बदला लेने के लिए पाक में घुसकर सर्जिकल स्ट्राइक कर दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए थे।
विज्ञापन
3 of 15
मणिकर्णिका
अगले सप्ताह 25 जनवरी को भी दो बायोपिक फ़िल्में एक साथ प्रदर्शित हो रही हैं। जिनमें एक है -'मणिकर्णिका -द क्वीन ऑफ झांसी' और दूसरी है 'ठाकरे'। यह संयोग है कि पिछले बरस 25 जनवरी को ही बहुचर्चित फिल्म 'पद्मावत' प्रदर्शित हुई थी। वह भी एक बायोपिक थी और वह पिछले वर्ष की उन हिट फिल्मों में शुमार हुई जिसने देश में ही 300 करोड़ रुपये का विशुद्ध कारोबार किया था। 'पद्मावत' भी रानी पदमावती की जिंदगी पर केन्द्रित थी और 'मणिकर्णिका' भी रानी लक्ष्मीबाई की जिंदगी पर है। हालांकि कुछ इतिहासकार पद्मावती को इतिहास का नहीं सिर्फ जायसी के महाकाव्य 'पद्मावत' का एक पात्र मानते हैं लेकिन पद्मावती हों या लक्ष्मीबाई दोनों को हमारे देश में बरसों बरसों से एक अत्यंत विशिष्ट सम्मान मिलता आ रहा है।
4 of 15
मणिकर्णिका
वीरांगना रानी लक्ष्मीबाई की कथा तो पाठ्य पुस्तकों में बच्चों के मन में भी एक जोश भरती आ रही है। इसलिए 'मणिकर्णिका' फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। ये उम्मीदें कुछ इसलिए भी ज्यादा हैं कि फिल्म में लक्ष्मीबाई की भूमिका अभिनेत्री कंगना रानौत कर रही हैं, जो अपने शानदार अभिनय के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार तक पा चुकी हैं। इस बार दिलचस्प यह भी है कि इस फिल्म से कंगना पहली बार निर्देशन में भी अपना कास योगदान दे रही हैं। इस फ़िल्म का निर्माण जी स्टूडियो के साथ कमल जैन और निशांत पिट्टी कर रहे हैं।
विज्ञापन
5 of 15
Thackeray Song
उधर निर्देशक अभिजीत पांसे की 'ठाकरे' शिव सेना संस्थापक और महाराष्ट्र की राजनीति में अहम भूमिका निभाने वाले बाला साहब ठाकरे की जीवन गाथा है। इसलिए इसे हिंदी के साथ मराठी में भी प्रदर्शित किया जा रहा है। फिल्म में ठाकरे की भूमिका अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकी ने और उनकी पत्नी की भूमिका अमृता राव ने निभाई है। फिल्म अपने प्रोमो से ही सुर्खियों में है, इसलिए इस फिल्म से भी अच्छी उम्मीद संजोयी जा रही हैं। साल 2019 में जहाँ पहले महीने में ही एक साथ इतनी बायोपिक फिल्म आने से एक नया रिकॉर्ड बन रहा है। वहीं इस साल फिल्मकारों ने बायोपिक फिल्मों में महिलाओं की जिंदगी पर भी ज्यादा फोकस रखा है। इस साल 'मणिकर्णिका' तो रानी लक्ष्मीबाई पर है ही साथ ही लक्ष्मी नाम की एक अन्य महिला सहित इस साल कुल 6 महिलाओं की जिंदगी पर फ़िल्में देखने को मिल सकेंगी।
विज्ञापन
6 of 15
shakeela
- फोटो : twitter
इन फिल्मों में 'छपाक' इसलिए ज्यादा सुर्ख़ियों में आ गयी है क्योंकि यह उन लक्ष्मी अग्रवाल की जिंदगी की कहानी है जिन पर एसिड से घातक हमला हुआ लेकिन लक्ष्मी ने अपने अद्धभुत साहस का परिचय देते हुए इन मुश्किल हालातों में भी जीने का सलीका सीख लिया। इस फिल्म की बड़ी बात यह है कि दीपिका पादुकोण इसमें लक्ष्मी की भूमिका निभाने के साथ इस फिल्म का निर्माण भी खुद कर रही हैं जबकि फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार का है। जिस तरह कुछ बरस पहले दक्षिण फिल्म अभिनेत्री सिल्क स्मिता की जिंदगी पर फिल्म 'डर्टी पिक्चर' आई थी। कुछ उसी तर्ज पर अब 'शकीला' फिल्म बन रही है। केरल की शकीला ने 1990 के दशक के दौर में साउथ फिल्म इंडस्ट्री में बहुत सी सेमी पोर्न फिल्मों में काम करके अपने नाम की धूम मचा दी थी। निर्देशक इन्द्रजीत लंकेश की 'शकीला' में शकीला की भूमिका अभिनेत्री ऋचा चड्ढा कर रही है।
विज्ञापन
7 of 15
Saina Nehwal and Shraddha Kapoor
बैडमिंटन की दुनिया में अपनी प्रतिभा से अपने नाम का पताका अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लहरा चुकी सायना नेहवाल की फिल्म का निर्माण टी सीरीज के भूषण कुमार कर रहे हैं। जिसमें सायना की भूमिका अभिनेत्री श्रद्धा कपूर का रही हैं। श्रद्धा इसके लिए बाकायदा सायना से बेडमिन्टन खेलने के टिप्स भी ले रही हैं। इससे पहले महिला खिलाड़ी की जिंदगी पर 'मेरी कॉम' भी बन चुकी है। जिसमें प्रियंका चोपड़ा ने मेरी कॉम की भूमिका की थी। 'मेरी कॉम' को व्यवसायिक रूप से सफल होने के साथ कुछ पुरस्कार पाने में भी सफलता मिली थी। इसलिए सायना की बायोपिक पर भी सभी की निगाहें लगी हुई हैं।
8 of 15
Janhvi Kapoor and Gunjan Saxena
इधर श्रीदेवी की बेटी जाह्नवी कपूर भी एक बायोपिक में मुख्य किरदार निभा रही है। निर्माता करण जौहर की यह फिल्म भारतीय वायु सेना की पहली महिला पायलट गुंजन सक्सेना की ज़िंदगी से प्रेरित है। गुंजन सन 1999 में युद्ध के दौरान कारगिल में तैनात थीं। तब गुंजन ने इस युद्ध में जो योगदान दिया उससे उन्हें 'कारगिल गर्ल' भी कहा जाने लगा। इनके साथ इस साल जिस एक और महिला की बायोपिक रिलीज हो सकती है वह है सायकिलिस्ट देबोराह हेरोल्ड की। जो यूं तो साइकिल की विभिन्न अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में भारत का प्रतिनिधित्व करके देबोराह देश की साइकिल स्टार के रूप में जानी जाती हैं लेकिन देबोराह सन 2004 में तब भी चर्चा में आई थीं जब सुनामी के दौरान पोर्ट ब्लेयर में फंसने पर पूरा एक हफ्ता उन्होंने पेड़ के नीचे गुजारा था। फिल्म में देबोराह बनने का मौका अभिनेत्री जैकलीन फर्नान्डीज को मिला है।
9 of 15
'भाग मिल्खा भाग' में फरहान अख्तर
हमारे यहां यूं तो बायोपिक फिल्में सिनेमा के शैशव काल से ही बन रही हैं। लेकिन पहले ये देवी देवताओं और राजा महाराजाओं की जिंदगी पर बनती थीं या फिर बाद में स्वतंत्रता सेनानियों की जिंदगी पर। भारत के महान नेताओं पर सबसे बड़ी बायोपिक फिल्म 'गांधी' सन 1982 में बनी थी। उसका निर्माण-निर्देशन भी किसी भारतीय फिल्मकार ने नहीं, प्रतिष्ठित ब्रिटिश फिल्मकार रिचर्ड एटनबरो ने किया था। यह पिल्म विश्वभर में पसंद की गयी साथ ही फिल्म को 8 ऑस्कर अवार्ड भी मिले थे। इसके बाद हमारे यहां आंबेडकर, सरदार पटेल और सुभाष चन्द्र बोस सहित कुछ और राजनायकों पर भी बायोपिक बनीं लेकिन हमारे यहां फिल्मकारों में बायोपिक बनाने की छटपटाहट 'भाग मिल्खा भाग' के बाद ही दिखी।
10 of 15
Bhaag Milkha Bhaag
फ्लाइंग सिख के नाम से मशहूर रहे सुप्रसिद्ध धावक मिल्खा सिंह पर सन 2013 में जब 'भाग मिल्खा भाग' आई तो इस फिल्म को आम दर्शकों से लेकर समीक्षकों तक सभी ने पसंद किया। फिल्मकार राकेश ओमप्रकाश मेहरा की फरहान अख़्तर अभिनीत इस फिल्म ने देश में 100 करोड़ की कमाई की तो सभी की आँखें खुल गयीं। देखते देखते एक साथ कई बायोपिक फिल्मों का निर्माण शुरू हो गया। जिनमें स्पोर्ट्स पर मेरी कॉम एम एस धोनी, अज़हर, बुधिया सिंह, सूरमा और दंगल जैसी फिल्में आने लगीं और नीरजा, वीरप्पन, सरबजीत, अन्ना, मंटो, पद्मावत और संजू जैसी फ़िल्में भी बनीं। इन बायोपिक फिल्मों में अधिकतर ने सफलता पायी जबकि 'संजू' फिल्म ने तो 340 करोड़ रुपये से अधिक का नेट बिजनेस सिर्फ अपने देश में ही कर लिया। इसके बाद तो अब फिल्मकारों की बायोपिक फिल्मों में दिलचस्पी और भी बढ़ गयी है।
11 of 15
shah rukh khan
- फोटो : social media
इस साल और अगले साल जो बड़े सितारे बायोपिक फ़िल्मों में नजर आयेंगे उनमें अमिताभ बच्चन, अक्षय कुमार, ऋतिक रोशन, अजय देवगन, रणवीर सिंह, विवेक ओबेरॉय और संभवतः शाहरुख खान भी हैं। शाहरुख खान को लेकर थोड़ा संशय इसलिए है कि वह देश के पहले अन्तरिक्ष यात्री राकेश शर्मा की बायोपिक 'सारे जहाँ से अच्छा' में राकेश शर्मा की भूमिका के लिए हाँ कह चुके हैं और इसकी तैयारियों के लिए नासा तक जाने की बात कह चुके हैं लेकिन हाल ही में यह समाचार भी आया कि वह इस फिल्म की जगह 'डॉन-3' करेंगे लेकिन बाद में 'सारे जहाँ से अच्छा' के लेखक की ओर से यह बयान आया है कि शाहरुख 'सारे जहाँ से अच्छा' बिलकुल कर रहे हैं, इसे न करने की खबर अफवाह है हालांकि यह फिल्म इस साल नहीं सन 2020 में आएगी।
12 of 15
ranveer singh
अगले बरस अप्रैल में रणवीर सिंह भी सुप्रसिद्द क्रिकेटर कपिल देव की बायोपिक '83' में आयेंगे। रिलायंस एंटरटेनमेंट और जाने माने निर्देशक कबीर खान की इस फ़िल्म का नाम '83' इसलिए रखा है कि 1983 में ही कपिल देव की कप्तानी में भारत ने विश्व कप जीत कर इतिहास रचा था। कपिल के क्रिकेट जीवन की वह सबसे बड़ी उपलब्धि मानी जाती है। कपिल की पत्नी रोमा देव की भूमिका में रणवीर की रियल लाइफ पत्नी दीपिका पादुकोण को लेने की भी बात है। जबकि ऋतिक रोशन इसी साल जल्द ही रिलाइंस एंटरटेनमेंट की फिल्म 'सुपर 30' में गणितज्ञ और बिहार के मशहूर शिक्षक आनंद कुमार की बायोपिक में आनंद कुमार की भूमिका में आ रहे हैं। यूँ यह फिल्म पहले 25 जनवरी को लगने वाली थी लेकिन फिल्म के निर्देशक विकास बहल का नाम 'मी टू' में आने से तथा कुछ और कारणों से इस फिल्म को अब अप्रैल या जुलाई में प्रदर्शित किया जाएगा।
13 of 15
तानाजी
- फोटो : तानाजी, फिल्म
अजय देवगन भी अब एक ऐतिहासिक योद्धा के बायोपिक अवतार में आने के लिए जोर शोर से जुटे हैं। उनकी इस फिल्म का नाम है-'तानाजी -द अनसंग वार्रिअर'। यह फिल्म 17 वीं शताब्दी में मराठा साम्राज्य के सेना नायक तानाजी मालुसरे की वीर गाथा है। इस साल 22 नवम्बर को प्रदर्शन के लिए निर्धारित इस फ़िल्म में सैफ अली ख़ान भी हैं। उम्मीद है फिल्म में काजोल भी होंगी। इसके साथ ही अमिताभ बच्चन फिल्म 'झुण्ड' में और अक्षय कुमार फ़िल्म 'केसरी' में दो व्यक्तियों के जिंदगीनामा को दर्शाएंगे। 'झुण्ड' नागपुर के उन खेल शिक्षक विजय बरसे की ज़िंदगी पर आधारित है, जिन्होंने स्लम बस्ती के बच्चों के लिए 2001 में 'स्लम सॉकर' की स्थापना कर एक खूबसूरत मिसाल पेश की। उनके इस काम से बच्चों का ध्यान अपराध, नशे की आदतों से हटकर फुटबॉल खेलने में इतना लगा कि पूरे महाराष्ट्र में इसकी हज़ारों टीम बन गयीं। इस फिल्म के निर्माता भूषण कुमार और निर्देशक वह नागराज मंजुले हैं, जो चर्चित मराठी फ़िल्म 'सैराट' बनाकर अपना शानदार काम पहले भी दिखा चुके हैं।
14 of 15
kesari
निर्माता करण जौहर और अक्षय कुमार की 'केसरी' जो 21 मार्च को प्रदर्शित होगी, वह सन 1897 की सारागढ़ की लड़ाई के वीर योद्धा हवालदार इशर सिंह के जीवन पर आधारित है। अक्षय पहले भी 'पैडमेन', 'एयरलिफ्ट', 'रुस्तम' और 'गोल्ड' जैसी ऐसी फिल्में कर चुके हैं जो बायोपिक या किसी सत्य घटना पर आधारित थीं। इस फिल्म में परिणीति चोपड़ा भी उनके साथ हैं। फिल्म के निर्देशक हैं अनुराग सिंह।
इन फिल्मों के अलावा हाल ही में पीएम नरेंद्र मोदी की जिंदगी पर भी एक फिल्म बनाने की घोषणा हुई है। यूँ तो इससे पहले अभिनेता और सांसद परेश रावल भी नरेंद्र मोदी की जीवन गाथा को रुपहले पर्दे पर साकार करने की घोषणा कर चुके हैं लेकिन सुरेश ओबेरॉय ने अपने पुत्र विवेक ओबेरॉय को नरेंद्र मोदी की भूमिका में लेकर इस फिल्म का काम शुरू भी कर दिया है। फिल्म के निर्देशक वह ओमंग कुमार हैं जो 'मेरी कॉम'' और 'सरबजीत' जैसी दो बायोपिक पहले भी बना चुके हैं। यह फ़िल्म इस साल आएगी या अगले साल यह अभी साफ नहीं है लेकिन वर्तमान प्रधानमंत्री पर बायोपिक बनना निश्चय ही बड़ी बात है और इससे बायोपिक फिल्मों की दुनिया में हलचल और भी तेज़ हो गयी हैं।