फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आदित्य नारायण के रिसेप्शन में दिखा गोविंदा का 'हीरो नं.1' अंदाज, पत्नी सुनीता ने भी लगाए ठुमके

Fri, 04 Dec 2020 11:14 PM IST
प्रतीक्षा राणावत एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आदित्य नारायण के रिसेप्शन में डांस करते गोविंदा - फोटो : Instagram
बॉलीवुड अभिनेता गोविंदा का 90 के दशक से जो चार्म चला है वो आज तक वैसा ही बना हुआ है। गौविंदा की अदाएं उनका डांस सभी को खूब लुभाता है। एक बार फिर से गोविंदा का अंदाज देखने को मिला है इस बार उनका साथ दिया उनकी पत्नी सुनीता ने भी। ये कमाल देखने को मिल आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल के रिसेप्शन में।
विज्ञापन

2 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल की रिसेप्शन पार्टी - फोटो : Instagram - desiclassybrides
हाल ही में टेलीविजन होस्ट और सिंगर आदित्य नारायण 1 दिसंबर को अपनी लॉन्ग टाइम गर्लफ्रेंड श्वेता अग्रवाल के साथ शादी के बंधन में बंधे हैं। आदित्य और श्वेता की 1 तारी को हुआ शादी के बाद 2 दिसंबर को दोनों का एक ग्रैंड वेडिंग रिसेप्शन भी हुआ। जिसमें कई सितारों का हुजूम नजर आया।
विज्ञापन

3 of 5
गोविंदा - फोटो : सोशल मीडिया
इस दौरान सभी लोगों ने जमकर ठुमके भी लगाए। इस वेडिंग रिसेप्शन के कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं। इनमें से ही एक वीडियो में गोविंदा अपने गाने 'एक चुम्मा तू मुझको उधार दई दे' पर जमकर थिरकते हुए नजर आ रहे हैं और इसमें उनका साथ दे रही हैं उनकी पत्नी सुनीता।
 

4 of 5
आदित्य नारायण और श्वेता अग्रवाल - फोटो : Instagram - adityanarayanofficial
गोविंदा का ये वीडियो एक फैनक्लबल में शेयर किया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है। वीडियो में गोविंदा उनकी पत्नी के साथ ही आदित्य नारायण भी अपनी नई- नवेली दुल्हन श्वेता अग्रवाल के साथ डांस करते हुए नजर आ रहे हैं। वहीं आदित्य के पिता और दिग्गज सिंगर उदित नारायण भी अपनी पत्नी के साथ जमकर डांस कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
भारती सिंह, हर्ष लिंबाचिया, आदित्य नारायण, श्वेता अग्रवाल - फोटो : विरल भियानी
गौरतलब है कि आदित्य और श्वेता की शादी मुंबई में इस्कॉन टेम्पल से हुई। दोनों की शादी केवल परिवार वालों के बीच ही हुई। इसके अगले दिन फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े लोगों के लिए एक रिसेप्शन पार्टी रखी गई थी। इस रिसेप्शन पार्टी में फिल्म इंडस्ट्री से जुड़े कई लोग नजर आए। वहीं हाल ही में ड्रग्स केस में फंसी मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह भी पति हर्ष लिंबाचिया के साथ यहां शामिल हुई थीं।

पढ़ें: ये हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टारकिड्स, खेसारी की बेटी का तो अभी से हो चुका है डेब्यू
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें