फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता से नफरत करने लगे थे जावेद जाफरी, राजनाथ सिंह को भी चुनाव में दे डाली थी चुनौती

Fri, 04 Dec 2020 10:44 PM IST
Mishra Mishra एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
जावेद जाफरी और जगदीप - फोटो : फाइल
जावेद जाफरी वो कलाकार हैं जिन्होंने टेलीविजन और सिनेमा में बराबर नाम कमाया। उनके पिता जगदीप, हिंदी सिनेमा के मशहूर एक्टर थे। लेकिन इसके बावजूद भी जावेद ने काम पाने के लिए कभी अपने पिता का सहारा नहीं लिया। 4 दिसंबर साल 1963 को पैदा हुए जावेद जाफरी के रिश्ते अपने पिता से काफी समय तक खराब रहे। यहां तक कि वे जगदीप से नफरत करने लगे थे। 
विज्ञापन

2 of 5
जावेद जाफरी,जगदीप - फोटो : फाइल
जगदीप एक समय पर शराब के आदी हो गए थे। इतना ही नहीं उन्हें जुए की लत भी लग गई थी। ये बात जावेद जाफरी को बिलकुल नापसंद थी। लाख रोकने के बावजूद जगदीप की ये आदत नहीं सुधर रही थी। इस बात से जावेद काफी परेशान रहने लगे थे। और इसी के चलते बाप-बेटा का रिश्ता खराब हो गया था। हालांकि कुछ सालों बाद दोनों के रिश्ते फिर से बेहतर हो गए थे।
विज्ञापन

3 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : फाइल
प्रतिभावान होने के बावजूद भी जावेद जाफरी फिल्मों में मुख्य अभिनेता के तौर पर नहीं उभर पाए। हालांकि उन्होंने सह कलाकार बनकर अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों जीता है। कभी वह फिल्मों में विलेन बने तो कभी हीरो का दोस्त। अपने डांस से उन्होंने हमेशा लोगों को प्रभावित किया। 

4 of 5
javed jaffrey - फोटो : file photo
एक कलाकार होने के साथ-साथ जावेद जाफरी वॉइस ओवर आर्टिस्ट, डांसर और कॉमेडियन भी हैं। दुनियाभर में लोग उनकी आवाज के कायल हैं। वह मिकी माउस से लेकर गूफी और डॉन कारनेज सहित इंटरनेशल कार्टून्स के लिए आवाज भी डब कर चुके हैं। takeshi castle में भी जावेद जाफरी ने दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
जावेद जाफरी - फोटो : फाइल
जावेद जाफरी ने राजनीति में भी हाथ आजमाया है। साल 2014 के लोकसभा चुनाव में उन्होंने आम आदमी पार्टी के टिकट पर लखनऊ से चुनाव लड़ा था। उन्होंने भाजपा नेता और वर्तमान में देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को चुनौती दी थी। हालांकि इस चुनाव में उनकी करारी हार हुई थी।

ये हैं भोजपुरी सिनेमा के स्टारकिड्स, खेसारी की बेटी का तो अभी से हो चुका है डेब्यू

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें