फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जब फिल्में न मिलने से गोविंदा को करना पड़ा था तंगहाली का सामना, लोग करने लगे थे बुरा बर्ताव

Sat, 21 Dec 2019 03:07 AM IST
Mishra Mishra एंटरटेंमेंट डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
Govinda - फोटो : Social Media
बॉलीवुड के हीरो नंबर वन गोविंदा आज 56 साल के हो गए हैं। 80-90 के दौर में जिस फिल्म में गोविंदा होते, उन्हें देखने के लिए दर्शकों की भीड़ उमड़ पड़ती। कॉमेडी, डांस और एक्टिंग के कम्पलीट पैकेज, गोविंदा की किस्मत ने ऐसी पल्टी मारी कि फिल्मों से उनकी मौजूदगी ही खत्म होने लगी। उन दिनों गोविंदा को आर्थिक परेशानियों का भी सामना करना पड़ा था।
विज्ञापन

2 of 5
Govinda - फोटो : Social Media
गोविंदा ने अपने बुरे दौर का खुलासा एक इंटरव्यू में किया था। उनके मुताबिक, अपने करियर में किसी कैंप का हिस्सा ना होना उनकी सबसे बड़ी गलती थी। अगर वो किसी कैंप का हिस्सा होते तो बात ही कुछ और होती। कैंप का हिस्सा ना होने की वजह से उनका करियर ठंडा पड़ गया, फिल्में मिली नहीं...जिसकी वजह से उनकी आर्थिक स्थिति भी खराब हो गई।
विज्ञापन

3 of 5
kader khan govinda
गोविंदा ने कहा था, 'बॉलीवुड में कई बड़े-बड़े कैंप हैं लेकिन मैं किसी कैंप का हिस्सा नहीं रहा और ये मेरी गलती थी। मुझे कैंप का हिस्सा होना चाहिए था क्योंकि ये आपके करियर को मदद करता। कैंप एक बड़े परिवार की तरह है, अगर आप उस परिवार में सभी के साथ अच्छे रिश्ते कायम करके रखते हैं तो समझ लो आप पर कृपा है और आप अच्छा करेंगे।'

4 of 5
govinda - फोटो : social media
गोविंदा ने आगे अपने संघर्ष और खराब आर्थिक स्थिति के बारे में बात करते हुए खुलासा किया था, 'मैं जब संघर्ष कर रहा था तो लोगों ने मेरे रास्ते में काफी रुकावटें डालने की कोशिश की। मैंने सुना और देखा भी कि बच्चन साहब के साथ क्या हुआ था, लेकिन मुझे ये नहीं पता था कि मेरे साथ भी कभी ऐसा होगा। लेकिन उन्हीं से प्रेरणा लेते हुए मैंने खुद को उस तंगहाली से उबारने की कोशिश की। आर्थिक स्थिति को सुधारने के लिए मेरा संघर्ष काफी मुश्किल था..इतना मुश्किल कि लोग मेरे लिए अच्छी फिल्में भी नहीं लिख रहे थे, ना ही अच्छी फीस दे रहे थे...बुरा बर्ताव करते सो अलग...।'
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Govinda - फोटो : Sony Liv Video
गोविंदा ने कई हिट फिल्में दीं, जिन्में लव 86, इलजाम, हत्या, जीते हैं हम शान से, हम, राज बाबू, कुली नंबर 1, आंदोलन, हीरो नंबर 1, दीवाना मस्ताना, दूल्हे राजा, बड़े मियां छोटे मियां, अनाड़ी नंबर 1, जोड़ी नंबर 1, हसीना मान जाएगी, साजन चले ससुराल, हद कर दी आपने जैसी फिल्में शामिल हैं।

CAA पर ट्वीट कर मुश्किल में फंसे फरहान अख्तर, आपराधिक साजिश रचने के आरोप में केस दर्ज
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें